Mission Shakti Campaign Empowering Women and Girls in Balrampur चौपाल लगाकर महिलाओं व बालिकाओं को किया जा रहा जागरूक, Balrampur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalrampur NewsMission Shakti Campaign Empowering Women and Girls in Balrampur

चौपाल लगाकर महिलाओं व बालिकाओं को किया जा रहा जागरूक

Balrampur News - बलरामपुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए जागरूक कर रही है। एसपी विकास कुमार के अनुसार, सभी सर्किलों में चेकिंग अभियान और चौपाल आयोजित किए जा...

Newswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुरWed, 1 Oct 2025 11:20 PM
share Share
Follow Us on
चौपाल लगाकर महिलाओं व बालिकाओं को किया जा रहा जागरूक

बलरामपुर संवाददाता। मिशन शक्ति अभियान में जिले की पुलिस जुटी है। कहीं सार्वजनिक स्थानों पर तो कहीं विद्यालयों में बच्चों को जागरूक किया जा रहा है। जिले की पुलिस नारी सुरक्षा, नारी सम्मान के साथ हमारी प्राथमिकता पर जोर दे रही है। एसपी विकास कुमार ने बताया कि एएसपी विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में जिले में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। फेज-5 के तहत सभी सर्किलों में महिलाओं व बालिकाओं की सहायता एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने को लेकर चेकिंग अभियान एवं जन जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। महिला बीट अधिकारियों एवं नारी सुरक्षा दल थाना क्षेत्रों के प्रमुख चौराहों तथा भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर चौपाल का आयोजन कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, आत्मनिर्भरता तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर रही हैं।

चौपाल लगाकर महिलाओं को शासन से संचालित कल्याणकारी योजनाओं, मिशन शक्ति केन्द्र, डिजिटल अरेस्ट एवं विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। उन्हें हेल्पलाइन वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, चिकित्सीय आपातकालीन सहायता 108, पुलिस कंट्रोल नंबर 112 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके अलावा उपस्थित महिलाओं को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। इसी के साथ महिला सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन की दिशा में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर, आयुष्मान भारत योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन की भी विस्तृत जानकारी दी गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।