Balrampur News: दिव्यांग बच्चों की जांच को लगा मेडिकल असेसमेंट कैंप

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

Balrampur News: उतरौला में दिव्यांग बच्चों के लिए मंगलवार को विशेष मेडिकल असेसमेंट कैंप आयोजित किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 28 बच्चों की स्वास्थ्य जांच की और उनमें से 10 बच्चों के ऑनलाइन दिव्यांगता प्रमाण पत्र तुरंत जारी किए। 11 बच्चों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इस शिविर का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों की शिक्षा और पुनर्वास में सहयोग करना था।

Balrampur News: दिव्यांग बच्चों की जांच को लगा मेडिकल असेसमेंट कैंप

Balrampur News: उतरौला, संवाददाता। दिव्यांग बच्चों की शिक्षा, पुनर्वास और सशक्तिकरण के लिए मंगलवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) उतरौला में विशेष मेडिकल असेसमेंट कैंप लगाया गया। शिविर में परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों की विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य जांच की। जांच के बाद पात्र बच्चों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया भी पूरी की गई। बीएसए विकास चंद श्रीवास्तव, खंड शिक्षा अधिकारी व जिला समन्वयक समावेशी शिक्षा आभा त्रिपाठी के मार्गदर्शन में मंगलवार को आयोजित कैंप में विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. प्रदीप कुमार चौधरी, डॉ. मुन्ना सिंह, डॉ. केएन आनंद और डॉ. अभिषेक यादव ने कुल 28 बच्चों का मेडिकल असेसमेंट किया।

इनमें 10 बच्चों के ऑनलाइन दिव्यांगता प्रमाण पत्र तत्काल जारी कर दिए गए। 11 बच्चों को बेहतर इलाज और आगे की आवश्यक जांच के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। शेष सात बच्चों का असेसमेंट एनए श्रेणी में दर्ज किया गया। दिव्यांग बच्चों की शिक्षा व पुनर्वास क्षेत्र में कमला प्रशिक्षण संस्थान ने शिविर में विशेष सहयोग किया। संस्थान के कार्यकर्ताओं ने बच्चों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र से संबंधित ऑनलाइन प्रक्रिया को गति देने में सहयोग किया। साथ ही शिविर में पहुंचे सभी बच्चों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। शिक्षा विभाग की ओर से संस्थान के सहयोगात्मक प्रयास की सराहना करते हुए आभार जताया गया। शिविर को सफल बनाने में बीआरसी स्टाफ के साथ विशेष शिक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय, शाह मोहम्मद और सुमन त्रिपाठी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने बच्चों की जांच, प्रमाण पत्र प्रक्रिया और अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबलरामपुरBalrampur News: दिव्यांग बच्चों की जांच को लगा मेडिकल असेसमेंट कैंप