बलरामपुर फाइल नम्बर-4, तीन खबरेंि

Jan 15, 2026 06:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share Share
Follow Us on

Balrampur News - बलरामपुर फाइल नम्बर-4, तीन खबरें फोटो-20: साहब नगर गांव में सीएमओ की निगरानी में

बलरामपुर फाइल नम्बर-4, तीन खबरेंि

बलरामपुर फाइल नम्बर-4, तीन खबरें फोटो-20: साहब नगर गांव में सीएमओ की निगरानी में दवा वितरित करती चिकित्सीय टीम मीडिया में खबर वायरल होने के बाद जागा स्वास्थ्य महकमा, गांव में पहुंची चिकित्सकों की टीम साहब नगर गांव में फैला खसरा, कई लोग हुए बीमार बीमारी का प्रकोप जांच के दौरान चिकन पॉक्स सहित अन्य रोगों के मिले मरीज त्वचा रोग सहित बुखार से भी पीड़ित हैं गांव के लोग महराजगंज तराई, संवाददाता। महराजगंज तराई क्षेत्र के साहेबनगर गांव में खसरा की बीमारी पिछले कुछ दिनों से फैली हुई है। इस बीमारी की चपेट में आकर कई लोग बीमार हैं। गांव में भारी गंदगी है।

जिसके कारण चिकन पॉक्स एवं अन्य संक्रामक रोगों के फैलने की बात लोग कर रहे हैं। बीमारी फैलने के बाद स्वास्थ्य महकमा जागा है। गांव में स्वास्थ्य टीम को तैनात किया गया है। जो लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाएं वितरित कर रही है। खुद सीएमओ डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने गुरुवार को गांव का दौरा किया। उन्होंने मेडिकल टीम को आवश्यक निर्देश दिया है। महराजगंज तराई क्षेत्र के साहबनगर गांव के लोग चेचक व अन्य संक्रामक रोगों के चपेट में आ गए। इस गांव के कई लोग चिकन पॉक्स, संक्रामक रोग, खुजलीयुक्त रोगों के साथ-साथ बुखार आदि से पीड़ित हो गए थे। देखते ही देखते दर्जनों लोग बीमारी की चपेट में आ गए। लोगों ने बताया कि उनके शरीर में खुजली होती है। फिर दाने निकल आते हैं। उन दानों में पानी भर जाता है। दानों के फूटने के बाद पपड़ी बन जाती है, जिसके बाद थकान, बेचैनी और बुखार जैसी समस्या खड़ी हो जाती है। सीएमओ के निर्देश पर गांव में मेडिकल टीम को भेजा गया। जांच के दौरान यह पाया गया कि गांव में चिकन पॉक्स के नौ मरीज मिले हैं। इसी के साथ इसके बीच दो, सर्दी जुकाम से पीड़ित 80 मरीज पाए गए हैं। जिनका स्वास्थ्य परीक्षण कर टीम ने उन्हें दवाएं मुहैया करायी है। सीएमओ का दावा है कि स्वास्थ्य टीम घर-घर जाकर परीक्षण कर रही है। साथ ही लोगों को ऐसी बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक भी कर रही है। --------- गांव में एंटी लार्वा व ब्लीचिंब पॉवडर का कराया गया छिड़काव खसरा जैसी बीमारी फैलने के बाद स्वास्थ्य महकमा जागा, जिसके बाद गांव में एंटी लार्वा व ब्लीचिंग पॉवडर का छिड़काव कराया गया है। टीम ग्रामीणों को खसरा बीमारी के प्रति जागरूक कर रही है। जिसकी निगरानी स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही है। लोगों को यह बताया जा रहा है कि खसरा का कोई रोगी गांव में नहीं पाया गया है। फिर भी पूरी सतर्कता बरती जा रही है। स्वास्थ्य महकमे ने गांव की स्थिति को सामान्य होने का दावा किया है। बावजूद इसके ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में भारी गंदगी है। कभी कोई उनका हाल पुरसाहाल लेने के लिए नहीं आता है। बीमारी का शिकार होने के बाद वे लोग फोन करते रहे, जब स्थिति बिगड़ी, मीडिया में जब बात आयी तो महकमे के लोग गांव में पहुंचे। ग्रामीणों ने कहा कि उन लोगों ने खुद सीएमओ को सूचना दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। ----------- गांव में पहुंची स्वास्थ्य महकमे की फौज मीडिया में खबर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य महकमे की नींद टूटी, जिसके बाद गांव में खुद सीएमओ डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी पहुंचे। उनके साथ एसीएमओ डॉ अजय शुक्ल, सीएचसी तुलसीपुर अधीक्षक डॉ विकल्प मिश्र, डॉ बाल मुकुंद मौर्या, शिवपूजन, एपीडिमोलॉजिस्ट डॉ श्याम जी श्रीवास्तव सहित विभाग की एएनएम, सीएचओ, आशा, संगनी सहित विभाग के तमाम कर्मचारी गांव में पहुंच गए। अब गांव की व्यवस्था देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर यही अधिकारी व्यवस्थाओं के प्रति सचेत हो जाते तो उन लोगों को बीमारी का शिकार नहीं होना पड़ता। फोटो-08: लोगों को भोजन वितरित करते पूर्व सांसद दद्दन मिश्र व अन्य एक माह तक निराश्रित लोगों को मिलेगा भोजन, पूर्व सांसद ने किया शुभारंभ बलरामपुर, संवाददाता। मानव सेवा-माधव सेवा संस्थान की ओर से इस भीषण ठंड में निर्धन असहाय लोगों के लिए स्थानीय पीपल तिराहा पर विशेष आयोजन किया गया है। आने वाले एक माह तक संस्था के पदाधिकारियों की ओर से सभी निर्धनों को भोजन की व्यवस्था करायी जाएगी। मकर संक्रांति के पर्व पर पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने यहां आने वाले लोगों को प्रसाद स्वरूप भोजन का वितरण किया। युवा समाजसेवी प्रमोद जायसवाल ने एक अभिनव प्रयास किया है। इसके तहत वह आने वाले एक माह तक गरीबी, निराश्रित लोगों को प्रतिदिन भोजन की व्यवस्था कराएंगे। यह स्टॉल नगर के पीपल तिराहे पर लगेगा। जहां पर जरूरतमंद लोग पहुंचकर भोजन ग्रहण कर सकते हैं। गुरुवार को पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने लोगों को खिचड़ी वितरित कर इसका शुभारंभ किया। सांसद श्री मिश्र ने कहा कि समाजसेवी द्वारा यह पुनीत कार्य किया जा रहा है। इसी तरह से समाज के अन्य लोगों को भी आगे आना चाहिए। जिससे जो हमारी सनातन संस्कृति है जिसमें यह कहा गया है कि कोई भी भूखा न रहे, उन सभी को सहूलियत मिलेगी। उन्होंने संस्था के कार्यों की सराहना की। इस दौरान वरुण सिंह मोनू, पिंटू, पंडित, विशाल यादव, अतुल तिवारी, पंकज मिश्र सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे। फोटो-24: सदर तहसील परिसर में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को लेकर नारेबाजी करते वकील जिले में पहुंची लखनऊ से निकली अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा, वकीलों के हितों में उठायी आवाज विधेयक पारित नही हुआ तो अधिवक्ता संसद भवन का करेंगे घेराव बलरामपुर, संवाददाता। अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को विधेयक के रूप में पारित कराए जाने की मांग को लेकर आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन की प्रदेशव्यापी अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा गुरूवार को दोपहर बाद जिले में पहुंची। लखनऊ से निकली अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल के नेतृत्व में गोण्डा व बहराइच होते हुए गुरुवार को सदर तहसील परिसर में पहुंची। एसोसिएसन के बैनरतले अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन कार्यालय के सामने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। अधिवक्ताओं की सभा को संबोधित करते हुए एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने कहा कि संसद के आगामी बजट सत्र में केन्द्र सरकार हर हाल में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को विधेयक के रूप में पारित कराए। उन्होने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा व सम्मान को लेकर आए दिन आपत्तिजनक घटनाएं होना चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि हाल ही में बाराबंकी जिले में वहां की पुलिस द्वारा कचेहरी परिसर में अधिवक्ताओ के साथ मारपीट का नंगा नाच किया है। पुलिस और अपराधी कानून की आवाज उठा रहे अधिवक्ताओं पर आए दिन हमलावर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि संसद के बजट सत्र में विधेयक पारित नही हुआ तो अधिवक्ता एकजुट होकर संसद भवन का घेराव करेंगे। एसोसिएसन के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश ने प्रदेश सरकार से मांग किया प्रदेश के शिक्षकों और कर्मचारियों की भांति अधिवक्ताओं को भी पांच लाख रुपये का कैशलेस हेल्थ बीमा प्रदान करे। अनिल कुमार तिवारी ने कहा कि अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं को लेकर सरकार द्वारा बरती जा रही उदासीनता को लेकर संघर्ष और मुखर होगा। कार्यक्रम का संयोजन अधिवक्ता राज विक्रम पाठक ने किया। इस मौके पर आनन्द किशोर शुक्ल, राजकुमार शुक्ल, अमरेश बहादुर वर्मा, संतोष तिवारी, हरिकांत यादव, कृष्णचंद्र गुप्ता, शिवम उपाध्याय, नानबाबू मणि तिवारी, नूरूलहुदा, अवनीश मिश्र सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;