बर्तन व रूई की दुकान जलकर खाक, सो रही वृद्ध महिला झुलसी

Feb 28, 2026 05:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share Share
Follow Us on

Balrampur News - ललिया थाना क्षेत्र के कोड़री कस्बे में शुक्रवार रात शॉर्ट सर्किट से बर्तन एवं रूई की दुकान में भीषण आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे 60 वर्षीय महिला रेखा देवी झुलसकर घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया।

बर्तन व रूई की दुकान जलकर खाक, सो रही वृद्ध महिला झुलसी

ललिया संवाददाता। ललिया थाना क्षेत्र के कोड़री कस्बे में शुक्रवार रात लगभग साढ़े दस बजे शॉर्ट सर्किट से बर्तन एवं रूई की दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें उठती देख पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। वहीं अग्निकांड के दौरान दुकान के भीतर सो रही 60 वर्षीय वृद्ध महिला रेखा देवी झुलसकर घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की तत्परता से उन्हें तत्काल जिला मुख्यालय स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात साढ़े दस बजे अधिकांश दुकानें बंद हो चुकी थीं।

कस्बा निवासी बजरंगी गुप्ता और लालता गुप्ता की दुकान के भीतर से अचानक धुआं के साथ आग की लपटें उठती दिखाई दीं। आसपास के लोगों ने शोर मचाकर अन्य व्यापारियों और ग्रामीणों को बुलाया। कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। आग तेजी से फैलती जा रही थी और दुकान में रखा ज्वलनशील सामान इसे और भड़का रहा था। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कोई भी इसके नजदीक जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का अथक प्रयास किया लेकन वे कामयाब नहीं हो सके। देखते ही देखते आग के इस विकराल रूप ने दुकान में रखा सारा सामान जलाकर खाक कर दिया। स्थानीय लोगों ने फौरन घटना की सूचना फायर ब्रिगेड व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम के काफी मशक्कत करने के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। वहीं दूसरी ओर सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी डीके श्रीवास्तव तथा ललिया थाना निरीक्षक अशोक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया। स्थानीय लोगों की मदद से दुकान का शटर तोड़कर किसी तरह भीतर फंसी वृद्ध महिला को बाहर निकाला गया। जिसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।