अग्निकांड में पांच परिवारों के आशियाने राख, गृहस्थी का सामान जलकर खाक

Newswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

Balrampur News - शनिवार दोपहर हर्रैया सतघरवा के ग्राम पंचायत चौधरीडीह में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग ने पांच परिवारों के फूस के मकानों को जलाकर राख कर दिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा और लपटों के चलते असफल रहे। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।

अग्निकांड में पांच परिवारों के आशियाने राख, गृहस्थी का सामान जलकर खाक

हर्रैया सतघरवा, संवाददाता। थाना हर्रैया सतघरवा क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौधरीडीह के मजरा शिकारीपुरवा में शनिवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने पांच परिवारों को बेघर कर दिया। तेज गर्मी और लू के बीच आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बताया कि सबसे पहले पवन कुमार के फूस के मकान में आग लगी। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती हुई कमलेश, पेशकार, शीतल और राम निवास के घरों तक पहुंच गई। देखते ही देखते सभी फूस के मकान आग की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों और हवा के चलते वे सफल नहीं हो सके।

घटना की सूचना मिलने पर पीआरबी 112 पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक पांचों परिवारों के घरों में रखा अनाज, कपड़े, नकदी, जेवरात तथा अन्य गृहस्थी का सामान जलकर राख हो चुका था। घटना की जानकारी मिलने पर युवा समाजसेवी एवं आरएस क्रिकेट एकेडमी चौधरीडीह के संस्थापक राजबीर सिंह ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। हल्का लेखपाल दुष्यंत श्रीवास्तव ने बताया कि नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।