बलरामपुर-स्कूल चलो अभियान रैली से गूंजा रेहरा बाजार, नामांकन को लेकर दिखा उत्साह

Apr 04, 2026 04:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

Balrampur News - सादुल्लाह नगर में 'स्कूल चलो अभियान' के तहत एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह चौहान ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में बच्चों ने नारे लगाए और अभिभावकों को स्कूल में नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी सक्रिय भागीदारी की।

बलरामपुर-स्कूल चलो अभियान रैली से गूंजा रेहरा बाजार, नामांकन को लेकर दिखा उत्साह

सादुल्लाह नगर, संवाददाता। क्षेत्र में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ब्लॉक संसाधन केंद्र रेहरा बाजार में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत भव्य रैली निकाली गई। ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। बच्चों के जोश और नारों से पूरा बाजार क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। रैली में परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर बाजार के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण किया। आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे, पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया जैसे नारों के माध्यम से अभिभावकों को बच्चों का नामांकन स्कूलों में कराने के लिए प्रेरित किया गया।

खंड शिक्षाधिकारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कमाल अहमद, तुलसी राम, संजीब कुमार, भानु सिंह और धर्मेंद्र सिंह सहित कई शिक्षक व कर्मचारी सक्रिय रहे। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की वार्डेन उषा पांडे व स्टाफ ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। रैली के समापन पर बच्चों को फल और मिष्ठान वितरित किए गए। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास की आधारशिला है और अभियान का उद्देश्य हर बच्चे को स्कूल से जोड़ना है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।