Balrampur News: सामूहिक सहभोज में उमड़े श्रद्धालु, समिति के प्रयासों की सराहना
Balrampur News: उतरौला में बाबा श्री दुःखहरण नाथ मंदिर सेवा समिति द्वारा सामूहिक सहभोज का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं और नगरवासियों ने भाग लिया। सभी ने प्रसाद ग्रहण कर बाबा के प्रति आस्था व्यक्त की। यह आयोजन सामाजिक समरसता और भाईचारे का प्रतीक बनकर उभरा। समिति के प्रयासों की नगरवासियों ने सराहना की।

Balrampur News: उतरौला, संवाददाता। बाबा श्री दुःखहरण नाथ मंदिर सेवा समिति उतरौला की ओर से मंदिर प्रांगण में सामूहिक सहभोज का आयोजन किया गया। इसमें नगर क्षेत्र के सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं, नगरवासियों और बाहर से आए आगंतुकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। धार्मिक वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर बाबा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। सामूहिक सहभोज में विभिन्न वर्गों के लोगों ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सेवा भावना का संदेश दिया। नगरवासियों ने समिति के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता का सराहनीय उदाहरण बताया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चंद गुप्ता, सभासद प्रतिनिधि संतोष गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, मनोज सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष फरिंद्र गुप्ता तथा श्री बालाजी सेवा समिति के अध्यक्ष मनोज सोनी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। इसी तरह मयंक गिरि महाराज, त्रिपुरारी गिरि जी महाराज, पिंटू गिरि जी महाराज, संतोष गिरि जी महाराज व अमन गिरि जी महाराज की भी प्रमुख उपस्थिति रही। व्यवस्थापक मोनू गुप्ता व अर्पित गुप्ता सहित समिति के सदस्यों और स्वयंसेवकों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। अंत में समिति के प्रवक्ता एवं प्रभारी आर्यन गुप्ता ने सभी श्रद्धालुओं, अतिथियों और नगरवासियों का आभार जताया।


