Balrampur News: रनियापुर में चला विशेष स्वच्छता अभियान, वर्षों पुराना कूड़े का ढेर हटाया
Balrampur News: ग्राम पंचायत रनियापुर में वर्षों से जमा कूड़े के ढेर को जेसीबी और ट्रैक्टर की सहायता से हटाने के विशेष अभियान का आयोजन किया गया। विकास खंड अधिकारी पल्लवी सचान के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान से ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश मिला, साथ ही गंदगी और दुर्गंध से राहत भी मिली।

Balrampur News: जरवा, संवाददाता। ग्राम पंचायत रनियापुर में वर्षों से जमा कूड़े के विशाल ढेर को विशेष अभियान चलाकर हटाया गया। जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद से हुई इस कार्रवाई से ग्रामीणों को गंदगी और दुर्गंध से राहत मिली है। इसके साथ-साथ क्षेत्र में लोगों को स्वच्छता का संदेश भी दिया गया। विकास खंड गैंसड़ी की ग्राम पंचायत रनियापुर में खंड विकास अधिकारी पल्लवी सचान के निर्देश पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वर्षों से जमा कूड़े के बड़े ढेर को जेसीबी और ट्रैक्टर की सहायता से हटाकर उसका निस्तारण कराया गया। ग्राम सचिव अमित वर्मा सहित विभागीय कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।
ग्रामीण शकील, पवन, खालिद, जाहिद, सोनू, आरती और अजय समेत अन्य लोगों ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि पहली बार इतने बड़े स्तर पर सफाई कराई गई है। इस दौरान लोगों को घर और आसपास नियमित साफ-सफाई रखने के लिए जागरूक भी किया गया। खंड विकास अधिकारी ने कहा कि स्वच्छ वातावरण से संक्रामक बीमारियों की आशंका कम होती है और स्वस्थ समाज के निर्माण में सभी की भागीदारी आवश्यक है।


