मुकदमे में सुलह कराने के लिए बनाया बंधक, एफआईआर दर्ज
Balrampur News - बलरामपुर के तुलसीपुर थाना क्षेत्र में 27 मार्च को जुबेर ने शीला देवी के बेटे दिवाकर और भतीजे प्रिंस को बंधक बना लिया। जुबेर ने कहा कि जब तक मुकदमे में सुलह नहीं होगी, तब तक नहीं छोड़ेंगे। दिवाकर ने यूपी 112 पर फोन करके मदद मांगी, जिससे पुलिस आई और दोनों की जान बचाई।

बलरामपुर। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मनपुर रमवापुर निवासी शीला देवी ने 28 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 27 मार्च रात करीब 7.30 बजे पुरुषोत्तमपुर में दुकान पर बाइक खड़ी करके मेरे साथ बेटा दिवाकर व भतीजा प्रिंस चाय पीने लगे। तभी तुलसीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गनवरिया जोड़ौगा पोखरा निवासी जुबेर ने दोनों को बंधक बना लिया। कहने लगा जब तक मुकदमे में सुलह नहीं करोगी, तब तक नहीं छोड़ेंगे। बेटे ने जब यूपी 112 पर फोन किया, तब पुलिस आई और जान बचाई। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जुबेर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके छानबीन की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


