वोटर चेतना महाअभियान के तहत वोटरों को करें जागरूक
बैठक सादुल्लाह नगर, संवाददाता। भारतीय डिमॉक्रेसी में मतदान एक महत्वपूर्ण अधिकार है।...

बैठक
सादुल्लाह नगर, संवाददाता।
भारतीय डिमॉक्रेसी में मतदान एक महत्वपूर्ण अधिकार है। जिसका महत्व सभी नागरिकों के लिए है। मतदान का हक न केवल एक नागरिक का अधिकार होता है, बल्कि यह एक सशक्त और जिम्मेदार नागरिक द्वारा उपयोग किया जाता है। ताकि वे एक अच्छी सरकार का चयन कर डिमॉक्रेसी की मूल नींव को मजबूत बना सकें।
सादुल्लानगर डाक बंगले पर आयोजित वोटर चेतना महा अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें बताया गया कि वोटर चेतना महा अभियान एक महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य भारतीय नागरिकों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक करना है। यह अभियान उन विद्यमान और नवयुवकों को लक्ष्य देता है जो मतदान के प्रति सजग हैं और जो अपने अधिकारों की रक्षा करने के लिए अग्रसर हैं। भाजपा जिला मंत्री सादुल्लाह नगर मंडल प्रभारी मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि वोटर चेतना महा अभियान का उद्देश्य वोटरों को जागरूक करना। यह महा अभियान वोटरों के लिए जागरूकता फैलाने का मिशन है। मंडल अध्यक्ष अरविन्द मिश्रा ने कहा कि डोर टू डोर पहुंचकर वोटरों को बढ़ाना होगा। इसकी जिम्मेदारी उन्होंने कार्यकर्ताओं दी। इस मौके पर रमेश चंद्र तिवारी, दीपचंद्र जायसवाल, रमेश चौहान, बिष्णु गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, आशीष कुमार गुप्ता, बबलू उपाध्याय, बजरंगी गुप्ता, अखिलेश मिश्रा व मंडल के पदाधिकारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
