पिछले वर्ष 2227 लोगों को मिला 100 दिन का रोजगार

Apr 07, 2026 04:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

Balrampur News - बलरामपुर में पिछले वर्ष 2227 लोगों को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत रोजगार मिला। श्रमिकों ने कठिनाइयों के बावजूद 100 दिन का लक्ष्य हासिल किया। पंचायत स्तर पर सक्रियता और समय पर मजदूरी भुगतान से ग्रामीणों का जीवन आसान हुआ है, जिससे बच्चों की पढ़ाई और घर की जरूरतें पूरी हो रही हैं।

पिछले वर्ष 2227 लोगों को मिला 100 दिन का रोजगार

बलरामपुर, संवाददाता। जिले में पिछले वर्ष में 2227 लोगों को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत रोजगार दिया गया है। यह सिर्फ आंकड़ा नहीं, बल्कि उन परिवारों के मेहनत की कहानी है। अपनों के बीच रहकर गांव में ही मनरेगा योजना में काम करके परिवार का भरण पोषण किया। वित्तीय वर्ष 2025-26 के आंकड़ों के अनुसार, जिले के अलग-अलग विकास खंडों में श्रमिकों ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद लगातार काम कर 100 दिन का लक्ष्य हासिल किया। खेतों के किनारे, तालाबों की खुदाई, सड़कों के निर्माण और पौधरोपण जैसे कार्यों में जुटे श्रमिकों ने अपने पसीने से न सिर्फ जमीन को सींचा, बल्कि अपने भविष्य को भी मजबूत बनाया।

तुलसीपुर, हरैया सतघरवा और पचपेड़वा जैसे ब्लॉकों में यह बदलाव सबसे ज्यादा नजर आया, जहां बड़ी संख्या में परिवारों ने 100 दिन का रोजगार पूरा कर एक नई मिसाल पेश की है। इन क्षेत्रों में पंचायत स्तर पर सक्रियता और समय पर मजदूरी भुगतान ने श्रमिकों का भरोसा और मजबूत किया है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले काम के लिए भटकना पड़ता था, लेकिन अब गांव में ही रोजगार मिलने से जीवन आसान हुआ है। बच्चों की पढ़ाई से लेकर घर की जरूरतें तक अब आसानी से पूरी हो रही हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।