मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा सूची जारी

Newswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

Balrampur News - मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2025-26 की द्वितीय सेमेस्टर परीक्षाओं की तिथि 29 मई से 20 जून तक निर्धारित की है। परीक्षाएं दो पालियों में होंगी, जिसमें स्नातक और परास्नातक स्तर के विभिन्न पाठ्यक्रम शामिल हैं। परीक्षा नियंत्रक ने सभी महाविद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराई जाए।

मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा सूची जारी

बलरामपुर, संवाददाता। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2025-26 की द्वितीय सेमेस्टर परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं 29 मई से 20 जून तक दो पालियों में आयोजित कराई जाएंगी। यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार मौर्य ने दी। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि कुलपति डॉ. रवि शंकर सिंह के निर्देशन में परीक्षा कार्यक्रम तैयार किया गया है। विश्वविद्यालय की द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा में स्नातक स्तर पर बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएससी कृषि, गृह विज्ञान, बीपीईएस, बीपीएड, बीबीए, बीसीए एवं बी.लिब पाठ्यक्रम शामिल हैं। परास्नातक स्तर पर एमए, एमएससी, एमकॉम, एमएससी कृषि, एमपीएड, एमएसडब्ल्यू तथा एम.लिब की परीक्षाएं आयोजित होंगी।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने 14 मई को महाविद्यालयों को परीक्षा की समय सारणी जारी की थी। अनंतिम परीक्षा कार्यक्रम पर 18 मई तक आपत्तियां मांगी गई थीं। प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण और आवश्यक संशोधन के बाद अंतिम परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है। विश्वविद्यालय की तरफ से जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 8:30 बजे से 10:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित होगी। सभी परीक्षाएं विश्वविद्यालय की तरफ से निर्धारित महाविद्यालय केंद्रों पर संपन्न कराई जाएंगी। कुलपति ने सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुचारु रूप से संपन्न कराया जाए, ताकि छात्र-छात्राओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।