हाईमास्ट लगवाने की मांग

Newswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

Balrampur News - भुजेहरा हनुमान मंदिर चौराहे पर स्ट्रीट और हाई मास्ट लाइट्स की कमी से अंधेरा रहता है। इस कारण तेंदुआ और लकडबग्घा जैसे जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है। स्थानीय ग्रामीणों ने सांसद को प्रार्थनापत्र देकर लाइट्स लगाने की मांग की है, ताकि रात में सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

हाईमास्ट लगवाने की मांग

हर्रैया सतघरवा। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के भुजेहरा हनुमान मंदिर चौराहे पर स्ट्रीट व हाई मास्ट लाइट न होने से अंधेरा रहता है। जिससे जंगली जानवर तेंदुआ,लकडबग्घा, सहित अन्य जानवरो से भय बना रहता है।ग्रामीणो को समस्याओं का सामना करना पडता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के अंधेरे मे हर वक्त यहां किसी अनहोनी की आशंका बनी रहती है। ग्रामीण धनीराम यादव,चन्द्र शेखर,ननकू मौर्य,प्रधान प्रतिनिध गुलाबचंद, आनन्द कुमार,राज कुमार, तिलकराम,अरूण कुमार,कृष्ण दत्त आदि लोगो ने बताया कि स्ट्रीट व हाई मास्ट लाइट लगवाने के लिए सांसद को प्रार्थनापत्र देकर मांग की गई है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।