Balrampur News: छह दशक से सिल्ट में दफन है कोहरगड्डी बांध, भड़का ग्रामीणों का गुस्सा

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

Balrampur News: पचपेड़वा के कोहरगड्डी बांध में लंबे समय से सिल्ट जमा होने, जर्जर निर्माण और सुरक्षा व्यवस्था की कमी से ग्रामीण नाराज हैं। ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और जलस्रोत की सफाई व मरम्मत की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

Balrampur News: छह दशक से सिल्ट में दफन है कोहरगड्डी बांध, भड़का ग्रामीणों का गुस्सा

Balrampur News: पचपेड़वा, संवाददाता। सिंचाई विभाग के खेतों तक पानी पहुंचाने और जलस्रोतों के संरक्षण के दावों के बीच पचपेड़वा विकासखंड का करीब छह दशक पुराना कोहरगड्डी बांध बदहाली का शिकार है। बांध में लंबे समय से जमा सिल्ट, जर्जर निर्माण, प्रकाश व्यवस्था के अभाव और मुख्य फाटक पर सुरक्षा इंतजाम न होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। इसको लेकर मंगलवार को भारी संख्या में ग्रामीणों ने एकत्र होकर जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से गुहार लगाते हुए जल्द से जल्द बांध की सिल्ट सफाई और मरम्मत कराने की मांग की है। स्थानीय निवासी आलोक कुमार चौधरी ने कहा कि होश संभालने के बाद से उन्होंने बांध की सिल्ट सफाई होते नहीं देखी।

पर्याप्त पानी का भंडारण न होने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। श्यामलाल और 60 वर्षीय दुखराम ने भी नियमित सफाई और मरम्मत न होने की बात कही। ग्रामीणों ने रखरखाव के बजट में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए तकनीकी जांच की मांग की। श्वेता चौधरी ने मुख्य फाटक पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ उसकी नियमित देखभाल की आवाज उठाई। शिव कुमार, संदीप कुमार, विजय कुमार और मंगेश कुमार समेत तमाम गामीणों ने लोगों ने इसकी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल भी उठाए। बांध की सिल्ट सफाई न होने से क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने बांध की नियमित सफाई व मरम्मत के साथ पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की है। ग्रामीणों ने मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन करने की भी चेतावनी दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबलरामपुरBalrampur News: छह दशक से सिल्ट में दफन है कोहरगड्डी बांध, भड़का ग्रामीणों का गुस्सा