कुष्ठ रोग को लेकर बंदियों को किया जागरूक

Feb 11, 2026 11:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share Share
Follow Us on

Balrampur News - बलरामपुर में जिला कारागार में 'स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान' आयोजित किया गया। विशेषज्ञों ने बंदियों को कुष्ठ रोग के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में जानकारी दी। यह अभियान 30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य भ्रांतियों को दूर करना और समाज में भेदभाव खत्म करना है।

कुष्ठ रोग को लेकर बंदियों को किया जागरूक

बलरामपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय कुष्ठ रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत बुधवार को जिला कारागार में “स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान” आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने निरुद्ध बंदियों को कुष्ठ रोग के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जिला कारागार अधीक्षक विजय कुमार शुक्ल ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी से 13 फरवरी तक यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बंदियों को बताया गया कि कुष्ठ रोग कोई अभिशाप नहीं, बल्कि एक सामान्य बीमारी है, जिसका समय पर उपचार कराने से पूर्ण रूप से इलाज संभव है।

विशेषज्ञों ने शुरुआती लक्षणों की पहचान, नियमित दवा सेवन और स्वच्छता के महत्व पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम का उद्देश्य रोग से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना और समाज में भेदभाव खत्म करने का संदेश देना रहा। इस दौरान जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. अनिल कुमार, कारागार चिकित्सा अधिकारी डॉ. रतन सेन वर्मा, जेलर शैलेश कुमार सिंह सोनकर, उपकारापाल अभय कुमार यादव, शारदा देवी, कामता प्रसाद भार्गव और अवनीश दीक्षित सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।