तेंदुए ने दो बकरी व एक कुत्ते को बनाया निवाला
गैसड़ी। संवाददाता गैसड़ी के लठावर ग्राम पंचायत में तेंदुए ने दो बकरी एवं...

गैसड़ी। संवाददाता
गैसड़ी के लठावर ग्राम पंचायत में तेंदुए ने दो बकरी एवं कुत्ते को निवाला बना लिया। ग्राम वासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों ने वन विभाग को सूचित कर दिया है।
ग्राम पंचायत लठावर में निरंतर तेंदुआ को देखा जा रहा है। बीती रात दो बजे फारूक अहमद पुत्र मनसबदार के छप्पर के घर में घुसकर तेंदुए ने बकरी को निवाला बना लिया। 19 जनवरी को भी सावित्री देवी पत्नी स्वर्गीय संतराम की बकरी भी तेंदुए का निवाला बन गई थी। गांव में तेज तर्रार कुत्तों को भी उसने निवाला बनाना शुरू कर दिया है। निरंतर ऐसी घटनाओं को देखकर सभी ग्राम वासियों में डर और दहशत का माहौल बना हुआ है। उन्हें लगता है कि कभी किसी परिवार के बच्चे व बड़े भी इस घटना के शिकार न हो जाएं। बृजेश कुमार ने बताया कि जंगल विभाग को भी सूचना दी गई है। इस बारे में तुलसीपुर दरोगा भारत प्रसाद ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मौके पर बन विभाग की टीम जा रही है।