
जंगल से लगे बाड़े में घुसकर तेंदुए ने तीन भेड़ों का किया शिकार
Balrampur News - सोहेलवा सेंचुरी से निकलकर तेंदुआ आबादी की ओर बढ़ रहा है। मंगलवार रात को बेलास गांव में तेंदुआ भेड़ों के बाड़े में घुस गया और हमला किया। पशुपालकों की नींद खुलने पर गांव के लोग एकत्र हुए और तेंदुए को भगा दिया। हमले में तीन भेड़ें मारी गईं। वनकर्मियों ने लोगों को जंगल के पास न जाने की सलाह दी है।
हर्रैया सतघरवा,संवाददाता। सोहेलवा सेंचुरी से निकलकर तेंदुआ शिकार की तलाश में आबादी की ओर रुख कर रहे हैं। लिहाजा अचानक इनके हमले बढ़े हैं। मंगलवार की आधीरात बाद बनकटवा रेंज से लगे बेलास गांव के बाहर भेड़ों के बाड़े में तेंदुआ घुस गया। हमला करने पर जानवरों की आवाज सुनकर पशुपालकों की नींद टूटी। टॉर्च लगाने पर सामने तेंदुआ भेड़ की गर्दन दबोचे दिखा। शोर मचाने पर गांव के लोग भी लाठी-डंडा लेकर पहुंच गए। जिससे तेंदुआ भेड़क को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। हमले में तीन भेड़ियों की मौत हो गई। वनकर्मियों की टीम कांबिंग संग लोगों को अकेले खेत न जाने का सुझाव दे रहे हैं।

हर्रैया सतघरवा थाना क्षेत्र के ग्राम भितहुरिया कलां निवासी रामतीरथ पुत्र सहजराम गांव के लोगों के साथ अपनी भेड़ जंगल के किनारे चराने के लिए बेलास गांव के पास बाड़ा बनाया था। जहां भेंड़ों को सुरक्षित रखा जा रहा था। मंगलवार को भेड़ चराने के बाद सभी पशुपालक भेड़ बाड़े में डालने के बाद सो गए थे। भेड़ों का बाड़ा बनकटवा रेंज से लगभग एक किलोमीटर दूरी पर ही बनाया गया था। लिहाजा शिकार की तलाश में निकला तेंदुआ रात करीब एक बजे बाड़े में घुस गया और भेड़ पर हमला कर दिया। भेड़ों की एक साथ आवाज सुनकर पास में सो रहे पशुपालकों की नींद टूटी। टार्च लगाने पर बाड़े के अंदर तेंदुआ भेड़ की गर्दन दबोचे हुए दिखा। जिस पर रामतीरथ जोर-जोर से शोर मचाने लगे। शोर सुनने पर गांव के लोग भी निकल आया। हांका लगाने पर तेंदुआ भाग गया,लेकिन तब तक तीन भेड़ काल की गाल में समा चुके थे। सूचना पर बुधवार को वन रक्षक राजू यादव,मनीष सिंह मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। तेंदुए की आमद को देखते हुए लाउडस्पीकर से पूरे गांव में अलाउंस कराया जा रहा है,ताकि बच्चे व लोग अकेले जंगल के आसपास न टहलें। पशुपालकों को भी जंगल से दूर बाड़ा बनाने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि ऐसे हमले से बचा जा सके।रेंजर शत्रुहन लाल ने बताया कि टीम भेजकर जांच कराई कराई गई है। लोगों को सतर्क करने के साथ ही कांबिंग भी की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


