ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बलरामपुरबलरामपुर मे तेंदुए ने अधेड़ पर किया हमला, घायल

बलरामपुर मे तेंदुए ने अधेड़ पर किया हमला, घायल

बलरामपुर जिले के बनकटवा रेंज अन्तर्गत रतनवा ग्राम पंचायत के मजरे अतरपरी में तेंदुए ने अधेड़ पर हमला कर घायल कर दिया। घटना गुरुवार रात साढे़ तीन बजे हुई है। रतनता का मजरा अतरपरी जंगल से करीब चार...

बलरामपुर मे तेंदुए ने अधेड़ पर किया हमला, घायल
हिन्दुस्तान संवाद, हर्रैया सतघरवा(बलरामपुर)।Fri, 06 Sep 2019 02:52 PM
ऐप पर पढ़ें

बलरामपुर जिले के बनकटवा रेंज अन्तर्गत रतनवा ग्राम पंचायत के मजरे अतरपरी में तेंदुए ने अधेड़ पर हमला कर घायल कर दिया। घटना गुरुवार रात साढे़ तीन बजे हुई है।

रतनता का मजरा अतरपरी जंगल से करीब चार किलोमीटर दूर है। यहां कई बार जंगली जानवरों व मनुष्यों में संघर्ष हो चुका है। 60 वर्षीय तीरथ पुत्र विभूती गुरुवार रात को अपने घर के बरामदे में चारपाई पर सो रहे थे। करीब साढे़ तीन बजे रात में उनके बाएं पैर पर किसी ने जोरदार हमला किया। टार्च जलाकर देखा तो तेंदुआ सामने खड़ा था। तीरथ ने बताया कि तेंदुए ने उनके बाए पैर को बुरी तरह जख्मी कर दिया था। वह जोर जोर से चिल्लाने लगे। आसपास घरों में सोए लोग भी नींद से जागे और तीरथ के घर की ओर दौड़ पड़े। शोरगुल सुनकर तेंदुआ वहां से भाग निकला। तीरथ को सीएचसी शिवपुरा ले जाया गया। जहां फारेस्टर जमील की मौजूदगी में तीरथ का उपचार हुआ। रेंजर आरके सिंह ने बताया कि इस बात की तस्दीक की जा रही है कि हमला तेंदुए ने किया या किसी और जंगली जानवर ने। ग्रामीणों ने हमले के बाद शुक्रवार को सुबह अतरपरी में प्रदर्शन किया।

उनका कहना था कि गांव में बिजली नहीं है। यही कारण है कि जंगली जानवर जंगल से निकलकर गांव तक आ जाते हैं। ग्राम प्रधान महेश, मनीराम, विकास, मायादेवी, नीबर, सुमित्रा देवी, निशा देवी, कामेश्वर प्रसाद, बुधराम, श्रीदेवी, बिकाऊलाल, रामजग व पे्रम नरायन ने गांव में बिजली की व्यवस्था कराने की मांग की है। उनका कहना है कि गांव में सोलर लाइट भी लगवाई जानी चाहिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें