ट्रांस जेंडर को संविधान के अनुरूप मिले अधिकार : यशपाल
Newswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Balrampur News - बलरामपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव यशपाल वर्मा की अध्यक्षता में ट्रांस जेंडर के अधिकारों पर शिविर का आयोजन किया गया। बैठक में ट्रांस जेंडर के अधिकारों को संविधान के अनुसार सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। न्यायिक अधिकारियों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

बलरामपुर, संवाददाता। उतरौला तहसील सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव यशपाल वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को शिविर का आयोजन किया गया। इसमें ट्रांस जेंडर के अधिकारों पर चर्चा की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने बैठक में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने ट्रांस जेंडर को संविधान के अनुरूप अधिकार दिए जाने पर जोर दिया। कहा कि संविधान ने ट्रांस जेंडर के लिए जो अधिकारी सुनिश्चित किए है, उन्हें हर हाल में मुहैया कराया जाए। बैठक में न्यायिक अधिकारियों ने भी अपने-अपने सुझाव दिए। इस दौरान तहसील के सभी अधिकारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


