Balrampur News: न्यायालय परिसर में नेटवर्क खराब, ऑनलाइन काम प्रभावित

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

Balrampur News: बलरामपुर में नवीन न्यायालय परिसर में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट की खराब सेवा से अधिवक्ताओं और वादकारियों को परेशानी हो रही है। जिला बार एसोसिएशन ने जनपद न्यायाधीश को ज्ञापन सौंपकर इस समस्या को दूर करने की मांग की है। उन्हें ऑनलाइन न्यायिक कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

Balrampur News: न्यायालय परिसर में नेटवर्क खराब, ऑनलाइन काम प्रभावित

Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। नवीन न्यायालय परिसर में मोबाइल नेटवर्क व इंटरनेट सेवा खराब होने से अधिवक्ताओं एवं वादकारियों को परेशानी हो रही है। ऑनलाइन न्यायिक कार्य प्रभावित होने पर जिला बार एसोसिएशन ने जनपद न्यायाधीश को ज्ञापन सौंपकर समस्या दूर कराने की मांग की। अध्यक्ष मुर्तजा हुसैन खान व महामंत्री संजय तिवारी के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में बताया गया कि परिसर में प्रमुख दूरसंचार कंपनियों का नेटवर्क कमजोर है। इससे ऑनलाइन प्रकरण प्रस्तुत करने, दस्तावेज ई-मेल करने व अभिलेख अपलोड करने में दिक्कत होती है। कई बार दस्तावेज अपलोड नहीं हो पाने से काम में विलंब होता है। बार पदाधिकारियों ने न्यायालय परिसर में निर्बाध मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराने के लिए संबंधित कंपनियों को आवश्यक निर्देश देने की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबलरामपुरBalrampur News: न्यायालय परिसर में नेटवर्क खराब, ऑनलाइन काम प्रभावित