Balrampur News: आरटीआई के जवाब में मिली धमकी

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

Balrampur News: बलरामपुर में एक अधिवक्ता को सूचना का अधिकार के तहत देशी शराब की भट्टी से संबंधित जानकारी मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। भट्टी संचालक ने रात को फोन कर गाली-गलौज करते हुए पाबंदियों के बारे में चेताया। पुलिस ने मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Balrampur News: आरटीआई के जवाब में मिली धमकी

Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत जनहित में जानकारी मांगना अधिवक्ता को भारी पड़ गया। देशी शराब की भट्टी से संबंधित सूचना मांगे जाने से नाराज भट्टी संचालक ने अधिवक्ता को देर रात फोन कर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली देहात पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम भलुहिया निवासी अधिवक्ता अरुण कुमार उपाध्याय ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने सेखुईकला में स्थित देशी शराब की दुकान (भट्टी) के संबंध में उपजिलाधिकारी सदर से सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी मांगी थी।

आरोप है कि इसी बात से नाराज शराब भट्टी संचालक उमेश कुमार मिश्र पुत्र बासुदेव मिश्र निवासी खरहरगढ़ी बहरेकुइयां कोतवाली देहात ने आठ जुलाई रात करीब 11:15 बजे उनके मोबाइल पर फोन किया। आरोपी ने फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज कर भविष्य में किसी प्रकार की शिकायत या आरटीआई के माध्यम से जानकारी मांगने पर गंभीर परिणाम भुगतने व जान से मारने की धमकी दी। आरोपी की धमकी से अधिवक्ता व उनका परिवार भयभीत है तथा उन्हें किसी अप्रिय घटना की आशंका सता रही है। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए 11 जुलाई को पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की निष्पक्ष जांच कर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।