जमीन विवाद में मारपीट, दो महिलाएं घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

Balrampur News - बलरामपुर के रेहरा बाजार थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया। पीड़ित पक्ष ने तीन लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जमीन विवाद में मारपीट, दो महिलाएं घायल

बलरामपुर, संवाददाता। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम बैरिया सुर्जनपुर पूरे गोसाईंडीह में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने गांव के तीन लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी सूर्य प्रकाश गोस्वामी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि रविवार सुबह करीब 8:30 बजे गांव के ही अनिल वर्मा, सुनील वर्मा तथा अनीता वर्मा कथित रूप से विवादित भूमि पर नींव भरकर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे।

विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद विपक्षी उनके घर के सामने पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और थप्पड़ों से हमला कर दिया। मारपीट में उनकी बहन आरती गोस्वामी के सिर में चोट आई, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचीं उनकी मां श्यामकली भी घायल हो गईं। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि घटना के दौरान आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराते हुए तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।