भूमि कब्जे के विवाद में पिटाई, तीन घायल, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Balrampur News - बलरामपुर के ग्राम हुसैनबाद में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस घटना में एक परिवार के तीन लोग घायल हुए। पीड़ित पिंटू जायसवाल ने आरोप लगाया कि विपक्षी पक्ष ने भूमि पर कब्जा करने की कोशिश की और उन पर हमला किया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बलरामपुर, संवाददाता। जनपद के रेहरा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हुसैनबाद पूरे कादिरडीह उर्फ चुरिहारडीह में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हुए हैं। पीड़ित पिंटू जायसवाल पुत्र गुरुप्रसाद जायसवाल निवासी हुसैनबाद पूरे कादिरडीह ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनकी विवादित भूमि पर मिट्टी डलवाकर कब्जा करने के प्रयास को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि 29 मई को दिन में करीब 12 बजे विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे।
विरोध करने पर उन्होंने लाठी-डंडों, मुक्कों और थप्पड़ों से हमला कर दिया। हमले में पिंटू जायसवाल के हाथ व पैरों में चोटें आईं। उनके पुत्र रितिक जायसवाल के सिर, आंख के ऊपर व दोनों हाथों में चोटें आईं, जबकि भाई अनिल जायसवाल के दोनों हाथ व पीठ पर चोटें लगीं। मारपीट के बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में मुसीबत पुत्र कुतुबुल्ला, मोहम्मद हुसैन पुत्र मुसीबत, जुनैद पुत्र निब्बर व जैनू अली पुत्र बशीर निवासी कादिरडीह हुसैनबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


