Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalrampur NewsKila Tiger Wins Tiger Cup Cricket Final Sonu Pandey Named Man of the Match
किला टाइगर क्रिकेट क्लब जीता खिताब

किला टाइगर क्रिकेट क्लब जीता खिताब

संक्षेप:

Balrampur News - ग्राम पंचायत किला में टाइगर कप क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें किला टाइगर क्रिकेट क्लब ने शंकर क्रिकेट क्लब 11 को हराया। किला टाइगर ने 112 रन बनाए, जबकि शंकर 90 रन पर आउट हो गई। सोनू पांडे को मैन ऑफ द मैच चुना गया। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय युवाओं और खेल प्रेमियों का योगदान रहा।

Dec 21, 2025 08:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share Share
Follow Us on

ललिया, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत किला में आयोजित टाइगर कप क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला वैभव स्टेडियम किला में खेला गया। पूरे आयोजन के दौरान दर्शकों की भारी भीड़ खिलाड़ियों का जोश बढ़ाती दिखी। फाइनल मैच किला टाइगर क्रिकेट क्लब और शंकर क्रिकेट क्लब 11 के बीच खेला गया। टॉस जीतकर किला टाइगर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। किला टाइगर ने निर्धारित 12 ओवर में संतुलित बल्लेबाजी करते हुए 112 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शंकर 11 की टीम लगातार विकेट गिरने के कारण दबाव में आ गई और पूरी कोशिश के बावजूद 90 रन ही बना सकी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस तरह किला टाइगर ने फाइनल मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम किया। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सोनू पाण्डेय को मैन ऑफ द मैच चुना गया। सोनू पांडे ने तीन ओवर की प्रभावी गेंदबाजी करते हुए मात्र 17 रन देकर तीन अहम विकेट हासिल किए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सुशील तिवारी ने सोनू पाण्डेय को दिया। आयोजन के सफल संचालन में आयोजक राममणि सहित स्थानीय युवाओं, खेल प्रेमियों और ग्रामवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिनके सहयोग से प्रतियोगिता पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुशील प्रकाश तिवारी, रिजवान खान, सुशील तिवारी, वैभव तिवारी, रविंद्र गुप्ता, जगदंबा प्रसाद मिश्रा, अनूप तिवारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजनों की सराहना की।