Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalrampur NewsKey Meeting on Non-Communicable Diseases Screening in Balrampur
स्क्रीनिंग बढ़ाने को सीएमओ ने दिए सख्त निर्देश

स्क्रीनिंग बढ़ाने को सीएमओ ने दिए सख्त निर्देश

संक्षेप:

Balrampur News - बलरामपुर में गैर संचारी रोगों की पहचान और रोकथाम के लिए समीक्षा बैठक हुई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने एनसीडी स्क्रीनिंग कार्यक्रम की प्रगति और समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की अनिवार्य स्क्रीनिंग, उचित परामर्श और जागरूकता गतिविधियों को बढ़ाने के निर्देश दिए।

Jan 08, 2026 09:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share Share
Follow Us on

बलरामपुर। जिले में गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम को लेकर बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने की। इसमें जनपद के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात चिकित्सा अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान एनसीडी स्क्रीनिंग कार्यक्रम की प्रगति, निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति, फील्ड स्तर पर आ रही समस्याओं तथा उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। सीएमओ डॉ. रस्तोगी ने कहा कि मधुमेह, उच्च रक्तचाप एवं कैंसर जैसी गैर संचारी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं, जिनकी समय पर पहचान अत्यंत आवश्यक है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने निर्देश दिए कि सभी पीएचसी पर 30 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक व्यक्ति की अनिवार्य रूप से एनसीडी स्क्रीनिंग की जाए तथा जांच के बाद उचित परामर्श व नियमित फॉलोअप सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्क्रीनिंग डाटा को समय से पोर्टल पर अपलोड करने, जांच उपकरणों व दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने और जनजागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी करने के निर्देश भी दिए। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, आशा व एएनएम के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर लोगों को स्क्रीनिंग के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया। डीपीएम शिवेंद्र मणि त्रिपाठी ने कार्यक्रम की रिपोर्टिंग प्रणाली व तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी। जिला स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी अरविंद मिश्रा ने आईईसी गतिविधियों को सशक्त करने पर बल दिया।