Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalrampur NewsKasturba Gandhi Residential School Classes Begin in Balrampur Improved Facilities for Girls
अब नए भवन में संचालित होंगी केजीबीवी विद्यालय

अब नए भवन में संचालित होंगी केजीबीवी विद्यालय

संक्षेप:

Balrampur News - बलरामपुर के शिवपुरा ब्लॉक में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कक्षाएं अब संचालित की जाएंगी। नए भवन के हैंडओवर के साथ छात्राओं को बेहतर अध्ययन के लिए आधुनिक उपकरण मिलेंगे। जिले में तीन विद्यालयों को उच्चीकृत किया गया है, जिससे छात्राओं को इंटर तक की पढ़ाई यहीं मिलेगी।

Nov 23, 2025 05:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share Share
Follow Us on

बलरामपुर, संवाददाता। शिवपुरा ब्लॉक में नवनिर्मित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में अब कक्षाएं संचालित की जाएगी। विभाग ने भवन हैंडओवर लेने के साथ ही विद्यालय भी शिफ्ट कर दिया है। बीएसए के इस कदम से लंबे समय से परेशान छात्राओं को न केवल बेहतर भवन बल्कि अब आधुनिक उपकरणों की मदद से अच्छी पढ़ाई करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा अन्य नवनिर्मित भवनों के हैंडओवर व शिफ्टिंग का काम तेज किया गया है। जिले में तीन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय उच्चीकृत किए गए हैं। इन विद्यालयों में अब इंटर मीडियट तक पढ़ाई कराई जाएगी। अभी तक अधिकांश विद्यालय दसवीं तक ही संचालित हो रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इससे इंटर करने के लिए छात्राओं को दूसरे विद्यालयों में जाना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए शासन ने तीन विद्यालयों को उच्चीकृत करने के साथ ही भवन निर्माण के लिए करोड़ों रुपये का बजट भी दिया था। अब यह भवन पूरी तरह से तैयार ही नहीं हुए हैं,बल्कि उनके हैंडओवर के प्रयास भी तेज कर दिए गए हैं। यह कार्रवाई डीएम विपिन कुमार जैन के जिले में प्रभार संभालने के बाद तेज हुए हैं। जिसका नतीजा है कि सिर्फ हैंडओवर ही नहीं किया जा रहा है बल्कि तत्काल विद्यालय शिफ्ट कर कक्षाएं संचालित किया जाने लगा है। इससे बेटियों संग शिक्षकों को भी पढ़ने व पढ़ाने में मदद मिल रही है। कोट भवन निर्माण के साथ ही विद्यालय संचालन को लेकर बेसिक विभाग भी सक्रिय है। शिवपुर केजीबीवी भवन को हैंडओवर संग शिफ्टिंग का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। शुभम कुमार शुक्ला, बीएसए, बलरामपुर