
कार्तिक पूर्णिंमा पर आज जगह-जगह लेंगे मेले
संक्षेप: Balrampur News - बलरामपुर में कार्तिक पूर्णिमा पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और दुकानदारों ने अपनी दुकानें लगा ली हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और खोया पाया केंद्र बनाए गए हैं।
बलरामपुर,संवाददाता। जिले के विभिन्न स्थानों पर बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा पर मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर तैयारियां मंगलवार को पूरी कर ली गई। दुकानदारों की ओर से दुकानें लगभग लगा ली हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है,जो तीन दिनों तक मेले में रहकर सुरक्षा ड्यूटी का निर्वहन करेंगे। जिले के सिसईघाट, कोड़रीघाट व ललिया थाना क्षेत्र के रतोही पोखरे पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा। मेले को लेकर तैयारियों जोरों से चल रही हैं। मेला प्रबंधक हाथीगर्दा ग्राम प्रधान अनूप तिवारी उर्फ संगमलाल तिवारी ने बताया कि बुधवार को रतोही पोखरे पर तीन दिवसीय मेला लगेगा।

मेले में पेयजल व खोया पाया केंद्र बनाया गया है। पोखरे के किनारे भव्य हनुमान मंदिर बना है। जहां पर श्रद्धालु भोर से दर्शन पूजन करने आना शुरू हो जाते हैं। कार्तिक पूर्णिमा के दिन मंदिर पर साधू संत आकर भजन कीर्तन करते है। मेले के दूसरे दिन क्षेत्रीय पहलवानों के कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया है, जिसकी तैयारी पूर्ण कर ली गयी है। उन्होंने बताया कि मेले में लगभग दस हजार से अधिक लोगों की भीड़ रहती है। दूर दराज की दुकानें मेले में सजने लगी है। इसमें सर्कस व झूला आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। इस सम्बन्ध में थाना ललिया निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शांति सुरक्षा के दृष्टिगत रतोही मेले में भारी पुलिस बल की तैनाती की जायेगी। मेला स्थल का निरीक्षण कर लिया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




