
कजरीतीज पर्व को लेकर तैयारियां पूरी, हरहर महादेव से गूंजेंगे शिवालय
Balrampur News - बलरामपुर जिले में कजरीतीज पर्व की तैयारियां पूरी हो गई हैं। सभी शिव मंदिरों को विशेष सजावट के साथ सजाया गया है। श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग लाइनें बनाई गई हैं। बाजारों में पूजा सामग्री की खरीदारी जोरों...
आस्था विभिन्न स्थानों से होते हुए राजापुर भरिया जंगल स्थित कल्पेश्वरनाथ मंदिर पर हुई समाप्त बलरामपुर, संवाददाता। जिले भर में कजरीतीज पर्व को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शिव मंदिरों पर मंदिर प्रशासन की ओर से विशेष सजावट की गई है। मंदिर पर महिला व पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग से लाइन की व्यवस्था की गई है। कजरीतीज पर्व को लेकर बाजारों में काफी रौनक दिखी। सुहाग सामग्री सहित पूजा पाठ सहित अन्य सामानों की शिव भक्तों ने जमकर खरीदारी की। पर्व के मद्देनजर सुरक्षा के खासा इंतजाम किए गए हैं। कजरीतीज पर्व को लेकर जिले के विभिन्न शिव मंदिरों पर खास सजावट की गई है।

मंदिर परिसर में इलेक्ट्रानिक झालरों के साथ-साथ फूलों की सजावट देखने को मिली। नगर के झारखंडी मंदिर, बिजलीपुर स्थित शिव मंदिर, सरायफाटक स्थित शिव पार्वती मंदिर, भगवतीगंज में महादेव मंदिर, नगरबालागंज स्थित झारखंडेश्वर मंदिर, हरिहरगंज स्थित रेणुकानाथ मंदिर व राजापुर भरिया जंगल स्थित कल्पेश्वर नाथ मंदिर सहित अन्य सभी शिव मंदिरों पर साफ-सफाई व सजावट की पूरी तैयारी देखने को मिली। सोमवार को ही शिव मंदिरों पर भांग, धतूर सहित अन्य पूजा सामग्री की दुकानें सजी रहीं। मंगलवार को महिलाएं अखंड सुहाग व युवतियां इच्छित वर के लिए निर्जला व्रत रखेंगी। रविवार को चूड़ी मार्केट, चौक बाजार, भगवतीगंज सहित अन्य बाजारों में पर्व को लेकर लोगों ने जमकर खरीदारी की। महिलाओं ने 16 श्रृंगार के सामान व अन्य भक्तों ने पूजन सामग्रियों की खरीदारी की।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




