इंडो-नेपाल सीमा पर एसएसबी व पुलिस की संयुक्त गश्त, संदिग्धों की हुई जांच

Newswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

तुलसीपुर में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में इंडो-नेपाल सीमा पर एसएसबी और पुलिस की संयुक्त गश्त अभियान चलाया गया। गश्त के दौरान संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों पर निगरानी रखी गई। सुरक्षा बलों ने असामाजिक गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए लोगों से सहयोग की अपील की और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने का अनुरोध किया।

इंडो-नेपाल सीमा पर एसएसबी व पुलिस की संयुक्त गश्त, संदिग्धों की हुई जांच

तुलसीपुर, संवाददाता। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में इंडो-नेपाल सीमा पर एसएसबी और पुलिस टीम की ओर से संयुक्त पैदल गश्त अभियान चलाया गया। इस दौरान संवेदनशील स्थानों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों व अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर विशेष निगरानी रखी गई।गश्त के दौरान सीमावर्ती गांवों में लगातार भ्रमण कर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन जांच की गई। सुरक्षा बलों ने सीमा क्षेत्र में होने वाली असामाजिक गतिविधियों पर सतर्क नजर बनाए रखते हुए लोगों से सहयोग की अपील भी की। पुलिस और एसएसबी टीम ने ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों और क्षेत्र के संभ्रांत लोगों को मादक पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी, गौ तस्करी, अवैध कटान तथा अन्य संदिग्ध गतिविधियों के प्रति जागरूक किया।

लोगों से कहा गया कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके। अधिकारियों ने बताया कि सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी और गश्त जारी रहेगी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।