बंदी की मौत मामले में शुरू हुई मजिस्ट्रेटी जांच

Mar 08, 2026 05:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

Balrampur News - बलरामपुर में जिला कारागार में बंदी जितेंद्र कुमार उर्फ कमला प्रसाद की मौत के मामले की मजिस्ट्रेट जांच चल रही है। एएसडीएम मनोज कुमार सिंह ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को जानकारी हो तो वे कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम कार्यालय में बयान दर्ज कराएं। बंदी की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में मृत्यु हुई।

बंदी की मौत मामले में शुरू हुई मजिस्ट्रेटी जांच

बलरामपुर, संवाददाता। जिला कारागार में निरुद्ध बंदी जितेंद्र कुमार उर्फ कमला प्रसाद की मौत के मामले की मजिस्ट्रेटियल जांच की जा रही है। इस प्रकरण की जांच अपर उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह को सौंपी गई है। उन्होंने आमजन से अपील किया है कि यदि किसी व्यक्ति को इस मामले से संबंधित कोई जानकारी या तथ्य ज्ञात हो तो वह कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम कार्यालय में उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज करा सकता है। एएसडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि थाना ललिया क्षेत्र के ग्राम मेढईडीह निवासी जितेंद्र कुमार उर्फ कमला प्रसाद पुत्र कौशल कुमार उर्फ मालिक राम जिला कारागार में निरुद्ध थे।

24 सितंबर 2025 की रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें जिला कारागार अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने पर उन्हें तत्काल जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजा गया। जिला संयुक्त चिकित्सालय में चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद बंदी को मृत घोषित कर दिया। बंदी की मौत के बाद पूरे मामले की मजिस्ट्रेटियल जांच कराई जा रही है, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। एएसडीएम ने कहा कि जांच को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए आमजन से भी जानकारी मांगी गई है। यदि किसी व्यक्ति के पास इस घटना से संबंधित कोई जानकारी या साक्ष्य हो तो वह किसी भी कार्य दिवस में कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम कार्यालय में उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज करा सकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।