ओवरलोडिंग पर दो वाहन सीज, 12 वाहनों का चालन

Newswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

Balrampur News - बलरामपुर में प्रशासन और परिवहन विभाग ने बुधवार को एक सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ओवरलोडिंग और नियमों का उल्लंघन करने वाले दो वाहनों को सीज किया गया और 12 वाहनों का चालान किया गया। वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।

ओवरलोडिंग पर दो वाहन सीज, 12 वाहनों का चालन

बलरामपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग तुलसीपुर क्षेत्र में बुधवार को प्रशासन व परिवहन विभाग ने संयुक्त सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान भारी वाहनों ट्रक, डंपर व ट्राला की गहन जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। ओवरलोडिंग व नियम उल्लंघन पर दो वाहन सीज कर दिए गए। वहीं 12 वाहनों का चालान भी किया गया। वाहन स्वामियों पर दो लाख पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। साथ ही वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया। अभियान में उपजिलाधिकारी योगेंद्र शरण शाह, क्षेत्राधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार व एआरटीओ बृजेश यादव शामिल रहे।

तुलसीपुर थाना क्षेत्र में अभियान के दौरान वाहनों के प्रपत्र, फिटनेस, ओवरलोडिंग व ड्राइविंग लाइसेंस की गहन जांच हुई। जांच के दौरान कई वाहन चालक नियमों का पालन करते नहीं पाए गए, जिनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ओवरलोडिंग और लापरवाही से वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया। उन्हें समझाया गया कि तेज गति, ओवरलोडिंग और नियमों की अनदेखी न केवल उनकी बल्कि अन्य लोगों की जान के लिए भी खतरा बन सकती है। टीम ने सभी वाहन चालकों से अपील किया कि वे यातायात नियमों का पालन करें। सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और आमजन में यातायात के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।