Balrampur News: 24 बकायेदारों के कनेक्शन काटे, तीन पर बिजली चोरी की एफआईआर

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

Balrampur News: बलरामपुर में विद्युत वितरण विभाग ने बकायेदार उपभोक्ताओं के खिलाफ जांच और राजस्व वसूली अभियान चलाया। चेकिंग में 24 कनेक्शन काटे गए एवं 46 को प्री-डिस्कनेक्शन नोटिस जारी हुए। विद्युत चोरी के मामलों में तीन व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। विभाग ने कड़े कदम उठाने की योजना बनाई है।

Balrampur News: 24 बकायेदारों के कनेक्शन काटे, तीन पर बिजली चोरी की एफआईआर

Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। विद्युत वितरण खंड बलरामपुर के तहत बकायेदार उपभोक्ताओं के खिलाफ विभाग ने सघन चेकिंग व राजस्व वसूली अभियान चलाया। अधिशासी अभियंता के निर्देश पर 13 अगस्त को हरिहरपुर, चंदना चौकी, देवरिया मुबारकपुर और इब्राहिमपुर गांवों में विद्युत कनेक्शनों की जांच की गई। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में बकायेदार उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई। उपखंड अधिकारी तृतीय गौरव शर्मा ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान 24 बकायेदार उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन विच्छेदित किए गए। वहीं, बकाया बिल जमा नहीं करने वाले 46 उपभोक्ताओं को प्री-डिस्कनेक्शन नोटिस जारी किया गया। विभागीय टीम ने उपभोक्ताओं के कनेक्शन और विद्युत उपयोग की स्थिति की भी जांच की।

जांच के दौरान तीन व्यक्तियों के खिलाफ विद्युत चोरी का मामला सामने आया। विभाग की ओर से संबंधित आरोपियों के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई। कार्रवाई के बाद विभाग ने स्पष्ट किया कि विद्युत चोरी और लंबे समय से बिल का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। उपभोक्ताओं को बेहतर व निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए बकाया राजस्व की वसूली पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके लिए गांव-गांव चेकिंग अभियान चलाकर बकायेदारों को बिल जमा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। निर्धारित समय में बकाया जमा नहीं करने वालों के कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी। बकाया राजस्व की वसूली के साथ ही विद्युत चोरी करने वालों के खिलाफ भी नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबलरामपुरBalrampur News: 24 बकायेदारों के कनेक्शन काटे, तीन पर बिजली चोरी की एफआईआर