बालिका इंटर कॉलेज में गंदगी देख भड़कीं डीआईओएस

Newswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

बलरामपुर, संवाददाता। जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने तीन विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में साफ-सफाई, अनुशासन और शैक्षणिक व्यवस्थाओं में गंभीर लापरवाही पाई गई। प्रधानाचार्यों को चेतावनी दी गई कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

बालिका इंटर कॉलेज में गंदगी देख भड़कीं डीआईओएस

बलरामपुर, संवाददाता। माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) मृदुला आनंद ने बुधवार को तीन विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में साफ-सफाई, अनुशासन व शैक्षणिक व्यवस्थाओं में गंभीर लापरवाही सामने आई, जिस पर डीआईओएस ने नाराजगी जताते हुए संबंधित प्रधानाचार्यों को कड़ी चेतावनी दी।

बलरामपुर बालिका इंटर कॉलेज का निरीक्षण

डीआईओएस ने निरीक्षण की शुरुआत बलरामपुर बालिका इंटर कॉलेज से की। निरीक्षण के दौरान कक्षाओं में जगह-जगह कागज के टुकड़े और खाद्य पदार्थों के अवशेष पड़े मिले। प्रयोगात्मक कक्षाओं में भी गंदगी का अंबार था तथा दीवारों पर जाले लगे पाए गए। विद्यालय का सूचना पट्ट भी जर्जर हालत में मिला, जिस पर सूचनाएं सही ढंग से अंकित नहीं थीं। निरीक्षण में यह भी सामने आया कि छात्राओं का नामांकन तो किया गया है, लेकिन उन्हें विद्यालय में नियमित बनाए रखने के प्रयास बेहद कमजोर हैं। कई शिक्षिकाएं विद्यालय परिसर में गैर-अनुशासित ढंग से घूमती मिलीं, जबकि कुछ कक्षाओं में छात्राएं मौजूद थीं लेकिन संबंधित विषय के शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। इन अव्यवस्थाओं पर डीआईओएस ने कड़ी नाराजगी जताई। प्रधानाचार्या से स्पष्टीकरण तलब किया और चेतावनी दी कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP

एमडीके बालिका इंटर कॉलेज का निरीक्षण

इसके बाद डीआईओएस ने एमडीके बालिका इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। यहां बिजली और पंखों की समुचित व्यवस्था न होने के कारण छात्राएं भीषण गर्मी में पढ़ाई करती मिलीं। एक कक्षा में बच्चों के बैग रखे मिले, लेकिन छात्र उपस्थित नहीं थे। जानकारी करने पर पता चला कि जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा आयोजित कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम में सभी छात्राएं शामिल थीं। विद्यालय में प्रयोगात्मक कक्षाओं की व्यवस्था न होने पर भी डीआईओएस ने नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पूर्व में कई बार निर्देश दिए जा चुके हैं। प्रधानाचार्य को तीन दिन के भीतर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

राम शंकर भारती इंटर कॉलेज का निरीक्षण

डीआईओएस ने राम शंकर भारती इंटर कॉलेज मथुरा बाजार का भी निरीक्षण किया। यहां सभी शिक्षक उपस्थित मिले। उन्होंने प्रधानाचार्य को छात्र-छात्राओं का नामांकन बढ़ाने के लिए प्रयास करने के निर्देश दिए। भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालय में शुद्ध एवं शीतल पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने, शौचालयों की नियमित सफाई कराने तथा समयबद्ध तरीके से पाठ्यक्रम पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए। साथ ही कहा कि किसी भी छात्र-छात्रा पर मानसिक दबाव न बनाया जाए।

सामान्य प्रश्न

डीआईओएस ने किस विद्यालय का निरीक्षण सबसे पहले किया?
डीआईओएस ने निरीक्षण की शुरुआत बलरामपुर बालिका इंटर कॉलेज से की।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।