Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalrampur NewsIndian Culture Knowledge Exam Held in Balrampur 11 000 Students Participate
मेडल व प्रशस्ति पत्र पाकर छात्रों के चेहरे खिले

मेडल व प्रशस्ति पत्र पाकर छात्रों के चेहरे खिले

संक्षेप:

Balrampur News - बलरामपुर में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें लगभग 11000 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सफल छात्रों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। वर्ष 2025 में सर्वाधिक प्रतिभाग करने वाले विद्यालयों में सुन्दर दास राम लाल इण्टर कॉलेज और बाल भारती इण्टर कॉलेज शामिल हैं।

Jan 13, 2026 08:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share Share
Follow Us on

बलरामपुर संवाददाता। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार से संचालित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा जिले के 150 विद्यालयों व महाविद्यालयों में आयोजित हुई थी जिसमें लगभग 11000 विद्यार्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया था। सफल छात्रों को विद्यालय में जाकर गायत्री परिवार पदाधिकारी ने मेडल प्रमाण पत्र देख सम्मानित किया। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा वर्ष 2025 में जिले में सर्वाधिक प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थी सुन्दर दास राम लाल इण्टर कॉलेज व बाल भारती इण्टर कॉलेज शामिल है। विद्यार्थियों को विद्यालय स्तर पर कक्षावार प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों को गायत्री परिवार के सदस्यों ने मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।

सिटी माण्टेसरी इण्टर कालेज, भगवती आदर्श विद्यालय इण्टर कालेज, एम पी पी इण्टर कालेज में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। जिला समन्वय समिति भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के सचिव शिव कुमार कश्यप ने बताया कि जिला समन्वय समिति ने विद्यालय स्तर पर कक्षावार प्रथम व द्वितीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों का अभी सम्मान होगा। दिलीप कुमार श्रीवास्तव ,प्रधानाचार्य नरसिंह नाथ मिश्र,लोकेश श्रीवास्तव, प्रबन्धक डॉ देवेश चंद्र श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य रमेश चंद्र त्रिपाठी व प्रभारी शिक्षिका अनीता के साथ अन्य विद्यालयों के प्रधानाचार्य व प्रभारी शिक्षको को अंग वस्त्र व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया ।