रोडवेज ने अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू किया

Mar 01, 2026 05:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share Share
Follow Us on

Balrampur News - बलरामपुर में होली पर्व के मद्देनजर परदेशियों की घर वापसी तेज हो गई है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए परिवहन निगम ने अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू किया है। प्रमुख मार्गों पर बसों की संख्या बढ़ाई गई है और चालक-परिचालकों के लिए प्रोत्साहन योजना लागू की गई है ताकि कोई असुविधा न हो।

रोडवेज ने अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू किया

बलरामपुर, संवाददाता। होली पर्व के मद्देनजर महानगरों में कामकाज कर रहे परदेशियों की घर वापसी तेज हो गई है। बसों और ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने के बीच परिवहन निगम ने अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कर दिया है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और समय से घर पहुंचाया जा सके। मिली जानकारी के अनुसार रोडवेज डिपो के पास कुल 95 बसों का बेड़ा उपलब्ध है, जिसमें आठ बसें अनुबंधित और शेष निगम की हैं। चार मार्च को होली के मद्देनजर प्रमुख मार्गों पर बसों की संख्या बढ़ाई गई है। कानपुर मार्ग पर पहले 12 बसें चलती थीं, जिन्हें बढ़ाकर 15 कर दिया गया है।

लखनऊ मार्ग पर 20 से 22, दिल्ली मार्ग पर 10 से 12, प्रयागराज मार्ग पर दो से चार और बनारस मार्ग पर एक से दो बसों का संचालन शुरू किया गया है। इसके अलावा गोंडा, बहराइच और उतरौला जैसे लोकल मार्गों पर भी फेरों की संख्या बढ़ाई गई है। तुलसीपुर से बढ़नी मार्ग पर भी अतिरिक्त फेरे लगाए गए हैं। वहीं दूसरी ओर होली त्योहार के दौरान बस संचालन प्रभावित न हो, इसके लिए निगम ने चालक और परिचालकों के लिए प्रोत्साहन योजना लागू की है। 28 फरवरी से नौ मार्च के बीच जो चालक या परिचालक तीन हजार किलोमीटर संचालन पूरा करेगा, उसे 4500 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस सम्बन्ध में वरिष्ठ केंद्र प्रभारी तरन्नुम ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं, ताकि होली पर किसी को असुविधा न हो।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।