दो वर्षों से अधूरा पड़ा साइंस लैब का भवन, छात्रों की पढ़ाई प्रभावित

Newswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

Balrampur News - श्रीदत्तगंज के राजकीय इंटर कॉलेज दारीचौरा में अलंकार योजना के तहत बन रहा साइंस लैब भवन दो वर्षों से अधूरा है। घटिया निर्माण के कारण छतों में दरारें हैं और बारिश में पानी टपकता है। छात्रों को सीमित संसाधनों में प्रैक्टिकल करना पड़ रहा है, जिससे उनकी शिक्षा प्रभावित हो रही है। प्रधानाचार्य ने अधिकारियों को सूचित किया है।

दो वर्षों से अधूरा पड़ा साइंस लैब का भवन, छात्रों की पढ़ाई प्रभावित

श्रीदत्तगंज। राजकीय इंटर कॉलेज दारीचौरा में अलंकार योजना के तहत निर्माणाधीन साइंस लैब भवन पिछले दो वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है, जिससे छात्रों की पढ़ाई और प्रैक्टिकल कार्य प्रभावित हो रहे हैं। आरोप है कि निर्माण के दौरान ही घटिया गुणवत्ता के कारण भवन की छतों में दरारें पड़ गई हैं। बरसात के समय छत से पानी टपकता है, जिससे कमरे के अंदर जलभराव जैसी स्थिति बन जाती है। सरकार द्वारा साइंस लैब की कमी को देखते हुए इस भवन के निर्माण को मंजूरी दी गई थी। निर्माणदायी संस्था ने छत तक कार्य पूरा कर दिया, लेकिन उसके बाद प्लास्टर, फर्श और अन्य आवश्यक कार्य अधूरे छोड़ दिए।

इतना ही नहीं, लैब के लिए जरूरी उपकरण भी अब तक नहीं लगाए गए हैं। भवन अधूरा होने के कारण छात्र-छात्राओं को पुराने और सीमित संसाधनों वाले लैब में किसी तरह प्रैक्टिकल कार्य करना पड़ रहा है। इससे उनकी गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रभावित हो रही है। विद्यालय के प्रधानाचार्य आशीष कुमार ने बताया कि भवन निर्माण में हो रही लापरवाही की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।