लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


बलरामपुर, संवाददाता बचपन सिर्फ बचपन रहे बस्ते के बोझ से बचपन दब न जाए इसका विशेष ध्यान शिक्षकों को रखना होगा। यह बातें एमएलके पीजी कॉलेज के वनस्पति विज्ञान पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ जेपी तिवारी ने बचपन प्ले स्कूल उद्घाटन समारोह में कही।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिवृत प्रोफेसर डॉ जेपी तिवारी, विशिष्ट अतिथि ईएनटी सर्जन डॉ अब्दुल कय्यूम, गवर्नमेंट काउंसिल कुलदीप सिंह, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ राजेश कुमार सिंह, रोटरी क्लब अध्यक्ष अभिषेक सिंहा, वरिष्ठ अधिवक्ता राजकुमार श्रीवास्तव, ऑर्थो विशेषज्ञ डॉ ज्ञान प्रकाश तिवारी व डॉ जाहिद खान रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर अतिथियों के हाथों माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। अतिथियों ने विद्यालय निदेशक उमेश मिश्रा एवं मैनेजिंग डायरेक्टर शिखा मिश्रा के साथ फीता काट कर प्ले स्कूल का शुभारंभ किया है। नाक कान गला विशेषज्ञ डॉ कय्यूम ने कहा कि स्कूल व्यवसाय बनता जा रहा है, इसे रोका जाए क्योंकि देश की नींव नन्हे बच्चे ही हैं जो भविष्य के कर्ण धार हैं। भौतिक विज्ञान के शिक्षाविद एवं निदेशक ने कहा की उनका सपना बच्चों की बुनियादी शिक्षा को मजबूत करना है, ताकि आगे कोई भी परेशानी न हो सके। मैनेजिंग डायरेक्टर शिखा मिश्रा ने आए हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह बुके भेंट कर सम्मानित करते हुए सदैव अपेक्षित सहयोग देते रहने की अपेक्षा की। इस दौरान तुलसीस दुबे, डॉ जव्वाद, संजय कुमार यादव, बी जयसवाल, विपुल कुमार, सुधीर मिश्रा, डॉ राकेश चंद्र श्रीवास्तव आदि स्थानीय बुद्धिजीवी उद्घाटन समारोह में शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन गुरुदत्त विश्वकर्मा एवं दीपक ओझा ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।