ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बलरामपुरभदरसा में शराबी ने विवाद में मारी कुल्हाड़ी, रिपोर्ट दर्ज

भदरसा में शराबी ने विवाद में मारी कुल्हाड़ी, रिपोर्ट दर्ज

भदरसा। क्षेत्र के सथरी रानी बाजार में एक शराबी युवक ने नशे में पहले विवाद किया, फिर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया।ं पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोटहिल को मेडिकल के लिए भेज दिया...

भदरसा में शराबी ने विवाद में मारी कुल्हाड़ी, रिपोर्ट दर्ज
हिन्दुस्तान टीम,बलरामपुरWed, 18 Mar 2020 12:43 AM
ऐप पर पढ़ें

भदरसा। क्षेत्र के सथरी रानी बाजार में एक शराबी युवक ने नशे में पहले विवाद किया, फिर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया।ं पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोटहिल को मेडिकल के लिए भेज दिया है।रानी बाजार सथरी निवासी सूरज सोनी, दीपक व प्रदीप के साथ अपने घर पर जा रहे थे। रास्ते में शराब के नशे में मिला पुत्तीलाल सूरज सोनी को गाली देने लगा। विरोध पर वह और उसके घर की दो महिलाओं ने मिलकर सूरज की पिटाई करने लगे। इसी बीच कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसका सर फट गया। वह थाने पर पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। पूराकलंदर थानाध्यक्ष मार्कंडेय सिंह ने बताया कि तहरीर पर पुत्तीलाल व दो अन्य महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें