चकमार्गों से हटेगा अवैध कब्जा, प्रशासन ने शुरू किया अभियान

Newswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

Balrampur News - बलरामपुर जिले में खेतों तक जाने वाले चकमार्गों से अवैध कब्जा हटाने के लिए प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। आयुक्त के निर्देश पर राजस्व विभाग चकमार्गों की पैमाइश कर उन्हें चिन्हित कर रहा है। इससे किसानों और ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी। 19098 चकमार्गों में से 190 की पैमाइश हो चुकी है।

चकमार्गों से हटेगा अवैध कब्जा, प्रशासन ने शुरू किया अभियान

बलरामपुर, संवाददाता। जिले में खेतों तक जाने वाले चकमार्गों से अवैध कब्जा हटाने के लिए प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। देवीपाटन मंडल की आयुक्त के निर्देश पर राजस्व विभाग की ओर से चकमार्गों की पैमाइश कर उसे चिन्हित किया जा रहा है, ताकि किसानों और ग्रामीणों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिल सके। प्रशासन का कहना है कि चिन्हित मार्गों पर जल्द ही मिट्टी पटाई और खड़ंजा निर्माण का कार्य भी कराया जाएगा।

गांवों में चकमार्गों पर कब्जे के कारण विवाद

गांवों में चकमार्गों पर कब्जे के कारण आए दिन किसानों और ग्रामीणों के बीच विवाद की स्थिति बनी रहती है। कई स्थानों पर रास्ते बंद होने से लोगों को खेतों तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बीते दो मई को जिला गोंडा के कर्नलगंज तहसील में आयोजित समाधान दिवस में भी बड़ी संख्या में चकमार्गों पर अवैध कब्जे की शिकायतें सामने आई थीं। शिकायतों के बाद मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों को चकमार्गों की पैमाइश कराकर उन्हें अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए थे। निर्देश के क्रम में बलरामपुर जिले में अभियान चलाकर चकमार्गों को चिन्हित किया जा रहा है। सदर तहसील क्षेत्र में कुल 19098 चकमार्ग दर्ज हैं। इनमें से पिछले दो महीनों में 190 चकमार्गों की पैमाइश कर उन्हें चिन्हित किया गया है। हालांकि अब तक केवल 63 मार्गों पर मिट्टी पटाई और खड़ंजा निर्माण का कार्य हो सका है। वहीं 14 चकमार्गों से जुड़े मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं, जबकि करीब 400 चकमार्ग ऐसे हैं जिनकी अभी पैमाइश नहीं हो सकी है। प्रशासन ने संबंधित रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी है और शेष मार्गों को भी जल्द चिन्हित किए जाने की बात कही है।

Voice of UP

आयुक्त के निर्देश के क्रम में चकमार्गों की स्थिति

आयुक्त के निर्देश के क्रम में तहसील क्षेत्र के चकमार्गों को चिन्हित किया गया है। उनकी सूची मुख्यालय को भेज दी गई है। जल्द ही शेष बचे चकमार्गों की पैमाइश कराकर मिट्टी पटाई और खड़ंजा निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा, ताकि किसानों को खेतों तक आवागमन में कोई परेशानी न हो।

हेमंत कुमार गुप्ता, एसडीएम सदर

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बलरामपुर जिले में चकमार्गों पर अवैध कब्जा हटाने के लिए प्रशासन ने क्या कदम उठाए हैं?
प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है और चकमार्गों की पैमाइश कर उन्हें चिन्हित किया जा रहा है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।