रातोंरात कट गए सागौन के 14 पेड़, वन विभाग को नहीं लगी भनक

रातोंरात कट गए सागौन के 14 पेड़, वन विभाग को नहीं लगी भनक

संक्षेप:

Balrampur News - नंदाडीह गांव में लकड़ी माफियाओं ने अवैध तरीके से 14 सागौन के पेड़ काट दिए। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचित किया, जिसके बाद जांच में लकड़ी ठेकेदार अली हुसैन की संलिप्तता पाई गई। वन विभाग ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और अवैध कटान की रोकथाम के लिए गश्त बढ़ा दी गई है।

Dec 11, 2025 05:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

ललिया ,संवाददाता। मौसम का फायदा लकड़कट्टे भी उठाने में जुट गए हैं। वन विभाग की सुस्ती के चलते रातोंरात बेशकीमती पेड़ों की कटान कर बोटे उठा ले रहे हैं। थाना क्षेत्र के नंदाडीह गांव में पानी टंकी के पास लगे 14 पेड़ सागौन के लकड़ी ठेकेदार काटकर उठा ले गए। इसकी जानकारी वन विभाग को तब लगी,जब ग्रामीणों की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई। जांच में पुष्टि होने पर ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। बनकटवा रेंज अन्तर्गत नंदाडीह गांव में नई पानी टंकी के पास लकड़ी माफियाओं ने अवैध तरीके से 14 सागौन के पेड़ काटकर उठा ले गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ग्रामीणों की नजर कटान स्थल पर पड़ी तो मामले की जानकारी तत्काल वन विभाग को दी गयी। सूचना पर बनकटवा रेंज टीम मौके पर पहुंचकर कटान स्थल की विस्तृत जांच किया। जांच के दौरान 14 पेड़ों के ताज़ा कटान की पुष्टि हुई। क्षेत्रीय वनाधिकारी सत्रोहन लाल ने बताया कि मामले की जांच में रतनपुर ग्राम पंचायत निवासी लकड़ी ठेकेदार अली हुसैन की संलिप्तता पायी गयी है। विभाग ने पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उनके विरुद्ध ग्रामीण वन्य संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विस्तृत विवेचना की जा रही है। अवैध कटान में किन-किन लोगों ने सहयोग किया है इसकी भी जांच तेजी से की जा रही है। रेंजर ने बताया कि ग्रामीण वन्य क्षेत्र में अवैध कटान रोकने के लिए गश्त बढा दी गयी है।