
चूड़ी की दुकान से विस्फोटक पटाखों का जखीरा बरामद, तीन लोग गिरफ्तार
Balrampur News - बलरामपुर,संवाददाता। कोतवाली नगर के चूंगीनाका भगवतीगंज में चूड़ी की दुकान पर अवैध
बलरामपुर,संवाददाता। कोतवाली नगर के चूंगीनाका भगवतीगंज में चूड़ी की दुकान पर अवैध पटाखों का जखीरा बरामद किया गया है। गुपचुप तरीके से पटाखा बिक्री की मिली रिपोर्ट पर सीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। तलाशी के दौरान चूड़ी की जगह घर से कई तरह के उच्च विस्फोटक पटाखों की बरामदगी हुई है। घनी आबादी के बीच पटाखो के डंप होने पर पुलिस सक्रिय हुई है। तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर विस्फोटक अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। कई और लोगों को चिंहित किया गया है,जिनके घरों पर छापेमारी कर पुलिस कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

कोतवाली नगर क्षेत्र के चुंगी नाका भगवतीगंज चीनी मिल बलरामपुर निवासी मोहम्मद अकरम पुत्र हसन मोहम्मद के घर पर पुलिस टीम पहुंची। इस दौरान चूड़ी की दुकान में पटाखा बिक्री होते पाया गया। टीम ने लाइसेंस की मांग की,लेकिन लाइसेंस न होने पर दुकान को खंगाला शुरू किया। इस दौरान चूड़ी की आड़ में अवैध पटाखा का जखीरा बरामद किया गया। घनी आबादी होने के बीच अवैध पटाखा बिक्री मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अकरम, अफजल व इमरान पुत्र पुत्रगण मोहम्मद अकरम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों ने बताया कि दीपावली में पटाखा बिक्री करने के लिए उन लोगों ने अपने घरों में अनाधिकृत तरीके से पटाखा डंप किया गया था। बड़ा परेड ग्राउंड में अस्थाई दुकान लगाने के लिए लाइसेंस की डिमांड किया जा रहा था। एसएचओ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर तीनों पिता-पुत्रों को जेल भेज दिया गया है। पटाखा कब्जे में ले लिया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


