तमंचा व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

उत्तरप्रदेश के अम्बेड़करनगर जिले के मालीपुर थाना क्षेत्र के हासिमपुर गांव में पुलिस ने अवैध असलहा और कारतूस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, जिंदा और मिस कारतूस बरामद हुए हैं।

तमंचा व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

दुलहूपुर,अम्बेडकरनगर, संवाददाता। उत्तरप्रदेश के अम्बेड़करनगर जिले के मालीपुर थाना क्षेत्र के हासिमपुर गांव में अवैध असलहा व कारतूस के साथ दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तारी का विवरण

दोनों आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस व मिस कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर रात पीआरवी को सूचना मिली थी कि हासिमपुर गांव में कुछ लोग शराब के नशे में राहगीरों को परेशान कर रहे हैं तथा तमंचा दिखाकर धमका रहे हैं। सूचना पर पीआरवी कर्मी मौके पर पहुंचे, जहां कालर अनुभव दुबे ने दो संदिग्ध व्यक्तियों की ओर इशारा करते हुए बताया कि यही लोग आए दिन क्षेत्र में उत्पात मचाते हैं।

तलाशी और बरामदगी

पुलिस ने मौके पर खड़ी एक मोटरसाइकिल की तलाशी ली तो उसकी डिग्गी से लाल कपड़े में रखा 315 बोर का अवैध तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान शशांक सिंह पुत्र शमशेर बहादुर सिंह निवासी बलईपुर थाना पवई जिला आजमगढ़ तथा अवनीश देव सिंह पुत्र नगेंद्र देव सिंह निवासी बलईपुर थाना पवई जिला आजमगढ़ के रूप में बताई। तलाशी के दौरान एक जिंदा कारतूस, एक मिस कारतूस, दो मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद हुई।

कानूनी कार्रवाई

पुलिस द्वारा लाइसेंस मांगने पर आरोपी कोई वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद दोनों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। थाना प्रभारी स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अम्बेड़करनगर में किस गांव से दो लोग गिरफ्तार हुए?
हासिमपुर गांव से दो लोग गिरफ्तार हुए।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।