मथुरा बाजार में अवैध अतिक्रमण यातायात में बन रहा बाधा

Feb 27, 2026 11:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share Share
Follow Us on

Balrampur News - मथुरा बाजार की मुख्य सड़क पर लंबे समय से अवैध अतिक्रमण से स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। सड़क पर ठेले और अस्थायी निर्माण के कारण चौड़ाई कम हो गई है, जिससे चार पहिया वाहनों को निकलने में कठिनाई हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अतिक्रमण हटाने की मांग की है।

मथुरा बाजार में अवैध अतिक्रमण यातायात में बन रहा बाधा

ललिया। मथुरा बाजार की मुख्य सड़क पर लंबे समय से फैले अवैध अतिक्रमण ने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सड़क किनारे ठेले, गुमटी और अस्थायी निर्माण के चलते सड़क की चौड़ाई काफी कम हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि दो पहिया वाहन तो किसी तरह निकल जाते हैं, लेकिन चार पहिया वाहनों को निकलने में भारी दिक्कत होती है। व्यापारिक समय में स्थिति और गंभीर हो जाती है, जब जाम की समस्या आम हो जाती है। ग्रामीण रमेश, मुकेश, शिवकुमार, अवधेश ने बताया कि आपात स्थिति में एंबुलेंस या दमकल वाहन का निकलना भी मुश्किल हो सकता है।

लोगों ने प्रशासन से अतिक्रमण हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारु कराने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।