Balrampur News: वन भूमि ने कब्जे की जमीन पर लगी धान खेती गई नष्ट

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

Balrampur News: ग्राम पंचायत सेमरहवा में वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। सावित्री देवी ने वन भूमि पर धान की रोपाई की थी, जिससे पौधारोपण को नुकसान पहुंचा। वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए सागौन के पौधों को नष्ट करने के लिए आवश्यक कदम उठाए और सावित्री देवी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की।

Balrampur News: वन भूमि ने कब्जे की जमीन पर लगी धान खेती गई नष्ट

Balrampur News: पचपेड़वा, संवाददाता। ग्राम पंचायत सेमरहवा में वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जे और पौधारोपण को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर वन भूमि पर की गई धान की रोपाई नष्ट कराते हुए संबंधित महिला के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। ग्राम पंचायत सेमरहवा निवासी अतुल कुमार ने प्रभागीय वनाधिकारी सुहेलवा वन्य जीव प्रभाग से शिकायत की। दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि गांव की निवासी सावित्री देवी ने वन विभाग की गाटा संख्या-250 में करीब दो बीघा वन भूमि पर अवैध कब्जा कर धान की रोपाई कर ली थी।

आरोप है कि इसी वर्ष पौधारोपण के दौरान लगाए गए सागौन के छोटे-छोटे पौधों पर भी खरपतवार नाशक रसायन डालकर उन्हें नष्ट कर दिया गया। भाभर रेंज के वनाधिकारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि सेमरहवा में आठ हेक्टेयर वन भूमि पर पौधारोपण कराया गया था। इस पर विभाग ने मौके पर पहुंचकर धान रोपाई नष्ट कराते हुए सावित्री देवी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत अतिक्रमण की कार्रवाई की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबलरामपुरBalrampur News: वन भूमि ने कब्जे की जमीन पर लगी धान खेती गई नष्ट