Balrampur News: एनएच की सफाई में झोंके गए पंचायत कर्मी, गांवों में बढ़ी गंदगी

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

Balrampur News: गैसड़ी में सफाई कर्मियों को राष्ट्रीय राजमार्ग की सफाई में लगाया गया है, जिससे गांवों में सफाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों और सफाई कर्मियों का कहना है कि हाईवे की सफाई एनएचएआई की जिम्मेदारी है। शिकायतों के बाद, पंचायत कर्मियों की ड्यूटी वापस गांवों में करने की मांग की गई है।

Balrampur News: एनएच की सफाई में झोंके गए पंचायत कर्मी, गांवों में बढ़ी गंदगी

Balrampur News: गैसड़ी, संवाददाता। विकासखंड गैसड़ी में सोमवार को सफाई कर्मियों की ड्यूटी गांवों की सफाई से हटाकर राष्ट्रीय राजमार्ग की सफाई में लगा दी गई। गैसड़ी-तुलसीपुर मार्ग पर पुरुषोत्तमपुर और ब्रिज के पास सड़क किनारे उगी झाड़ियों की सफाई के लिए ब्लॉक के सफाई कर्मियों को लगाया गया है। स्थानीय लोगों और सफाई कर्मियों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग की सफाई की जिम्मेदारी एनएचएआई और उसकी अधिकृत ठेकेदार कंपनी की होती है। बावजूद इसके पंचायत कर्मियों से हाईवे की झाड़ियां साफ कराई जा रही हैं। बरसात के मौसम में गांवों में पहले से ही गंदगी बढ़ी हुई है। सफाई कर्मियों के हाईवे पर लगाए जाने से नालियों की सफाई और कूड़ा उठान प्रभावित हो रहा है।

सफाई कर्मियों में भी इस व्यवस्था को लेकर नाराजगी है। उनका कहना है कि पंचायत कर्मियों का मूल कार्य गांवों की सफाई और स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखना है। इस पर एडीओ पंचायत राधेश्याम ने बताया कि खंड विकास अधिकारी के निर्देश पर सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। ग्रामीणों ने डीएम और एनएचएआई से हाईवे की सफाई एनएचएआई से ही कराने के साथ पंचायत कर्मियों को गांवों में वापस भेजने की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबलरामपुरBalrampur News: एनएच की सफाई में झोंके गए पंचायत कर्मी, गांवों में बढ़ी गंदगी