Balrampur News: इटैहिया में दूसरी बार घुसा हेंगहा नाले का पानी, जलभराव से जनजीवन बेहाल
Balrampur News: लगातार हो रही बारिश ने हरैया सतघरवा ब्लॉक के इटैहिया गाँव में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। हेंगहा नाले का पानी गाँव में घुसने से सड़कें और विद्यालय जलमग्न हो गए हैं। ग्रामीणों ने अधूरी नाला सफाई को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रशासन से स्थायी जलनिकासी व्यवस्था और क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत की मांग की है।

Balrampur News: ललिया, संवाददाता। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश ने हरैया सतघरवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बनघुसरी के मजरे इटैहिया के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार हेंगहा नाले का पानी गांव में घुसने से सड़कें, गलियां व विद्यालय परिसर जलमग्न हो गए हैं। ग्रामीणों ने अधूरी नाला सफाई को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए प्रशासन से स्थायी जलनिकासी व्यवस्था और क्षतिग्रस्त सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग की है। मामले को गंभीर मानते हुए एसडीएम ने राजस्व टीम को जांच के निर्देश दिए हैं।
जलभराव के कारण
अधूरी नाला सफाई बनी जलभराव की बड़ी वजह:ग्रामीण शेष राम, नान बच्चा, माधव राम, राम निकुन, छोटकऊ खान, रामकुमार वर्मा, सिपाही लाल, झाली गौतम, नन्ननु गौतम और घुरहू गौतम सहित अन्य लोगों का कहना है कि हेंगहा नाले की सफाई करीब दो माह पहले शुरू कराई गई थी, लेकिन बीच में ही कार्य रोक दिया गया। नाले में अब भी कई स्थानों पर गाद और झाड़ियां जमा हैं, जिससे बरसात का पानी तेजी से गांव की ओर फैल जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि सफाई पूरी कराई गई होती तो बार-बार गांव में जलभराव की स्थिति पैदा नहीं होती। लोगों ने नाले की तकनीकी जांच कराकर स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है।
सड़क की स्थिति
प्रशासन ने राजस्व टीम को सौंपा निरीक्षण का जिम्मा:उप जिलाधिकारी हेमंत कुमार गुप्त ने बताया कि जलभराव की सूचना मिलने के बाद हल्का लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक को मौके पर भेजा गया है। टीम जलभराव के कारणों, सड़कों की क्षति, विद्यालय परिसर की स्थिति और नाले की सफाई कार्य का निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट देगी। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे। प्रशासन का कहना है कि यदि नाले की सफाई या जलनिकासी व्यवस्था में लापरवाही पाई जाती है तो उसे तत्काल दूर कराया जाएगा, ताकि भविष्य में ग्रामीणों को इस समस्या का सामना न करना पड़े।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


