
पहाड़ी नाले की बाढ़ से घिरा स्कूल और गांव
Balrampur News - बलरामपुर के इटैहिया प्राथमिक विद्यालय और गांव में भारी बारिश से पानी भर गया है। पहाड़ी नाला हेंगहा का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों के घरों में भी पानी घुस गया है। गांव के प्रधान ने स्थिति की जानकारी दी...
बलरामपुर संवाददाता। बीते दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी नाला हेंगहा ऊफान पर आ गया जिससे इटैहिया प्राथमिक विद्यालय व गांव में पानी भर गया है वहीं ललिया -बनघुसरी तथा बनघुसरी अम्बरनगर मार्ग पर दो फीट पानी बह रहा है। क्षेत्रीय ग्रामीण शिवराम, लालता प्रसाद, बाबादीन, अशरफ, मोहरी, जनकराम, शमशेर, नदीम, अकरम आदि लोगों ने बताया कि पहाड़ी नाला का जलस्तर बढ़ने के कारण गांव में पानी भर गया है वहीं आधा दर्जन लोगों के घरों में पानी भरना शुरू हो गया है। घर का सामान लोग निकालकर ऊंचे स्थान पर रख रहे है। बताया कि तराई क्षेत्र में पहाड़ी नाला हेंगहा, गौरिया, कचनी, बूढ़ी राप्ती, खैरनाला सीधे पहाड़ से जुड़ा है।

बारिश होने पर पहाड़ी पानी नाले से होकर गांव तक आ जाती है। बताया कि बाढ़ पानी से धान व गन्ना फसल को काफी हद तक फायदा मिला है। लेकिन कच्चे मार्गो की स्थित बेहद खराब हो गयी है। ग्राम प्रधान रामजागे गुप्ता ने बताया कि बनघुसरी और इटैहिया गांव काफी नीचले भूभाग पर बसा है और पहाड़ी नाला हेंगहा के करीब है इसलिए नाले का पानी गांव में आ जाता है। इस संबंध में सदर एसडीएम हेमंत कुमार गुप्ता ने बताया कि राजस्व टीम को भेजकर बाढ़ स्थित की जांच कराई जायेगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




