Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalrampur NewsGrand Celebration of Shri Ram Tirath Chaudhary College Foundation Day in Utraula
उतरौला के विकास में श्याम लाल का विशेष योगदान: राम प्रताप

उतरौला के विकास में श्याम लाल का विशेष योगदान: राम प्रताप

संक्षेप:

Balrampur News - उतरौला में श्री राम तीरथ चौधरी कॉलेज का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि विधायक राम प्रताप वर्मा ने कॉलेज की स्थापना के उद्देश्य और बेहतर शिक्षा के लिए शिक्षकों और छात्रों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में संस्थापक स्वर्गीय श्याम लाल वर्मा की प्रेरणाओं को याद किया गया।

Nov 01, 2025 09:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share Share
Follow Us on

उतरौला,संवाददाता। श्री राम तीरथ चौधरी ग्रुप आफ कॉलेजेज का स्थापना दिवस समारोह का भव्यता संग मनाया गया। मुख्य अतिथि उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि पिछड़े जिले में शुमार बलरामपुर के इस क्षेत्र में बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के लिए इस कॉलेज की स्थापना की गई थी। कर्मठ शिक्षकों व बेहतर प्रबंधन की वजह से इस कॉलेज से मेधा सर्वोच्च मुकाम हासिल कर रही है। उन्होंने शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्सहित किया। कॉलेज के संस्थापक पूर्व विधायक स्वर्गीय श्याम लाल वर्मा के चित्र पर विधायक संग डॉ जेपी तिवारी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उतरौला महिपाल चौधरी, श्री दत्त गंज ब्लाक प्रमुख हेमंत जायसवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ रमाकांत वर्मा, इंजीनियर शिवाकांत वर्मा ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कार्यक्रम का संचालन श्री राम तीरथ चौधरी महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एचडी वर्मा ने किया। विधायक ने कहा कि संस्थापक का मुख्य उद्देश्य उतरौला क्षेत्र के सभी छात्रों खास तौर पर बेटियों को शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़ना रहा है। उन्हीं के अथक प्रयास मेहनत एवं लगन से आज उतरौला क्षेत्र में करीब आधा दर्जन स्कूल बेटियों की शिक्षा के लिए रीढ़ बने हुए हैं। आवाह्न किया कि स्वर्गीय श्यामलाल वर्मा के आदर्शों को आत्मसात कर उनके अधूरे सपने को साकार करने में सहयोगी बने। बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों व शिक्षकों को सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल लक्ष्मी वर्मा,लाल जी तिवारी, कृष्ण कुमार, जगत राम वर्मा, राम बचन, पुष्पा वर्मा, तोताराम, राजेश वर्मा, गोपीनाथ मौजूद रहे।