राम लक्ष्मण ने राक्षकों को मार ऋषियों को कराया भयमुक्त
Balrampur News - गैसड़ी नगर पंचायत में श्री रामलीला महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। चौथे दिन कलाकारों ने ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का मंचन किया। राक्षसों से ऋषि-मुनियों को मुक्त करने के लिए राम-लक्ष्मण ने यज्ञ की रक्षा की। मंचन में राजा जनक की पुत्री के विवाह और अन्य घटनाओं ने दर्शकों का मन मोह लिया।
गैसड़ी, संवाददाता। नगर पंचायत गैसड़ी में श्री रामलीला महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। महोत्सव के चौथे दिन बुधवार को स्थानीय कलाकारों ने ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का अद्भुत मंचन किया। जिसमें राक्षसों का आतंक से ऋषि मुनियों को भयमुक्त किया। रामलीला में राक्षसों से तंग आकर गुरु विश्वामित्र ने यज्ञ को सफल बनाने के लिए राजा दशरथ से राम व लक्ष्मण मांगा। राजा दशरथ ने अपने दोनों पुत्र राम व लक्ष्मण को ऋषियों की सेवा के लिए उनके साथ भेज दिया। मुनि विश्वामित्र ने यज्ञ शुरू किया। इस दौरान राक्षसों ने विघ्न डालना शुरू किया जिसपर राम-लक्ष्मण ने ताड़का नाम की विकराल राक्षसी का वध कर यज्ञ को शांतिपूर्ण संपन्न कराया।

मंचन में राजा जनक की पुत्री के विवाह को लेकर उनके मंत्री गुरु विश्वामित्र को आमंत्रण भेजाना, भगवान श्रीराम व लक्ष्मण के साथ उनका जनकपुरी के लिए प्रस्थान करना। रास्ते में अहिल्या उद्धार आदि मंचन ने दर्शकों का मन मोह लिया। इसके बाद शंकर वरदान, पंडा जमघट, जनकपुर बाजार आदि का भी मनोरम मंचन किया गया। स्थानीय कलाकार शंकर विजय गुप्ता ने रावण अशोक गुप्ता कुंभकरण, सुरेंद्र कुमार मेघनाथ, चिंकू यादव राम व शैलेश मिश्रा ने लक्ष्मण का किरदार निभाया। इस अवसर पर रामलीला कमेटी अध्यक्ष अशोक गुप्ता, कोषाध्यक्ष दीपक जायसवाल, महामंत्री जितेंद्र गुप्ता, जितेंद्र चौरसिया, श्रवण कुमार जायसवाल, प्रेमचंद जायसवाल, राजेंद्र प्रसाद पटवा रामू, नंद किशोर जायसवाल, सुरेश गुप्ता मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




