Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalrampur NewsGovernment College Building in Uttaroula Demolished Amid Land Transfer Issues
कन्या इंटर कॉलेज उतरौला के भवन को गिराया जाएगा

कन्या इंटर कॉलेज उतरौला के भवन को गिराया जाएगा

संक्षेप:

Balrampur News - श्रीदत्तगंज, संवाददाता। उतरौला में संचालित राजकीय इंटर कॉलेज का भवन जमींदोज किया जाएगा।

Tue, 14 Oct 2025 08:47 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share Share
Follow Us on

श्रीदत्तगंज, संवाददाता। उतरौला में संचालित राजकीय इंटर कॉलेज का भवन जमींदोज किया जाएगा। इसके ध्वस्तीकरण को लेकर कॉलेज प्रशासन ने एसडीएम उतरौला को लिखित पत्र भेजा है। प्रधानाचार्य ने बताया कि नए सिरे से कॉलेज भवन के निर्माण का पिछले साल आया बजट जमीन के अभाव में वापस हो चुका है। वर्तमान में चल रहा भवन राजस्व विभाग के अधीर हैं। हालाकि एसडीएम ने पुराने तहसील भवन के भूमि को शिक्षा विभाग के अधीन करने की बात कही है। प्रधानाचार्य ज्ञान कुमार ने बताया कि तहसील उतरौला के भवन में राजकीय कन्या इंटर कालेज उतरौला का संचालन 30 वर्षों से किया जा रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

भवन की जमीन राजस्व विभाग की होने से इस भूमि पर राजकीय कन्या इंटर कालेज भवन का निर्माण नहीं हो सका। 1875 में बनी 150 वर्ष पुरानी तहसील भवन की भूमि को राजस्व विभाग से शिक्षा विभाग को स्थानांतरित न होने से शासन द्वारा भेजा गया डेढ़ करोड़ रुपये वापस शासन को चला गया। राजस्व विभाग से शिक्षा विभाग को भूमि हस्तांतरण के लिए एसडीएम उतरौला ने कई पत्र जिलाधिकारी व शासन को लिखा है। एसडीएम उतरौला ने अपने पत्र में पुरानी तहसील भवन की भूमि को शिक्षा विभाग को हस्तांतरित करने की संस्तुति की है। एसडीएम उतरौला के पत्र पर जिलाधिकारी ने आयुक्त देवी पाटन मंडल गोण्डा व शासन को भूमि हस्तांतरण की संस्तुति करते हुए पत्र लिखा। राजस्व विभाग के अधिकारियों के तमाम प्रयास के बाद शासन ने पुरानी तहसील भूमि का हस्तांतरण शिक्षा विभाग को नहीं किया। इधर विधायक राम प्रताप वर्मा ने इस मुद्दे को विधानसभा में उठाते हुए पुरानी तहसील भूमि का हस्तांतरण शिक्षा विभाग को करने की मांग की। विधायक ने बताया कि शासन ने भूमि हस्तांतरण के लिए विभिन्न बिंदुओं पर जिलाधिकारी से आख्या तलब की है।